ये हैं इंडस्ट्री के सबसे मशहूर जोड़ी की शानदार फिल्में, आपने देखी तो ज़रूर होंगी
बॉलीवुड में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया है। फिल्म ओम शांति ओम से लेकर फिल्म पद्मावत तक उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। यही वजह है कि दीपिका की हर फिल्म शानदार कमाई करती हैं। आज जहां दीपिका डायरोक्टर संजय लीला की फिल्मों की पहली पसंद बन गई हैं वहीं रणवीर सिंह से साथ दीपिका की जोड़ी को भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। इन दोनों स्टार की जोड़ी को इनके फैंस बड़े परदे पर ही नहीं परदे के पीछे भी पसंद करते हैं। इसलिए हम आज आपके बताते हैं दीपिका -रणवीर की जोड़ी की सुपरहिट फिल्में…
फिल्म- गोलियो को रास लीला- रामलीला
संजय भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म रामलीला साल 2013 में आई थी। इस फिल्म में दीपिका और रणवीर की जोड़ी ने दर्शकों की काफी तालियां बटोरी थीं। इस फिल्म से ही यह स्टार कपल दर्शकों का पहली पसंद बन गया।
फिल्म- बाजीराव मस्तानी
फिल्म बाजीराव में रणवीर सिंह और दीपिका की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में दीपिका ने जहां मस्तानी का किरदार निभाया था , वही रणवीर सिंह ने मराठा साम्रराज्य के पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 2015 में आई थी। दर्शकों इन जोड़ी को काफी पसंद किया था।
फिल्म- पद्मावत
रणवीर सिंह और दीपिका की यह फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर को खलनायक लुक दर्शकों का बहुत पसंद आया। बताया जाता है कि कुछ लोगों इस फिल्म को इस लिए ही देखने गए थे क्योंकि फिल्म में रणवीर और दीपिका हैं।