Placeholder canvas
Hindi

कम उम्र में ही मीडिया सेंसेशन बने करीना के बेटे तैमूर अली खान

taimur ali khan

बॉलीवुड स्टार जितना मीडिया की खबरों में बने रहते हैं, उतना ही खबरों का हिस्सा स्टार किड भी होते हैं. स्टार के बच्चों में मीडिया का काफी इंटरेस्ट होता है. ऐसा ही हुआ सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान के साथ. तैमूर का जन्म 2016 में हुआ था, तब से लेकर आज तक तैमूर की चर्चाएं मीडिया और सोशल मीडिया पर आम हैं.

सोशल मीडिया पर तैमूर की धूम

taimur social media

सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें वायरल होती हैं, फिर चाहे वो पिता सैफ के साथ हो या फिर मां करीना के साथ. तैमूर अगर जिम जा रहा है, या फिर स्कूल जा रहा है, तैमूर की हर तस्वीर की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही होती है.

हालांकि, इस बात से सैफ और करीना कभी परेशान नहीं हुए. बल्कि दोनों लगातार तैमूर के साथ मीडिया में आते रहते हैं और फोटो पोज़ करवाते हैं. क्योंकि वह भी जानते हैं तैमूर को मिल रही लाइमलाइट का फायदा उन्हें भी मिल रहा है.

पटौदी हाउस में मना जश्न-

हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर तैमूर का जन्मदिन मनाने के लिए अपने खानदानी पटौदी हाउस लेकर गए थे. यहां तैमूर की अपने पिता सैफ के साथ आई खेलने की तस्वीरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. हाल ही में तैमूर ने किड् जिम ज्वाइन की है, जो मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा था. ऐसा लगता है कि मीडिया लगातार तैमूर को फॉलो कर रहा है, जिसके कारण तैमूर की तस्वीरें लगातार आसानी से आ जाती हैं.

कई स्टार किड रहे हैं चर्चा में

897eb0d6d49ed1c01eab5a4cfc62beda
सिर्फ तैमूर ही नहीं पहले भी कई स्टार किड चर्चा में रह चुके हैं. फिर चाहे वो अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय की बेटी आराध्या हो या फिर शाहरुख खान के बेटे अबराम. जिस दौरान अबराम का जन्म हुआ था, तब भी मीडिया और सोशल मीडिया में अबराम का काफी क्रेज़ था. ना सिर्फ छोटे बच्चों बल्कि बड़े स्टार किड भी मीडिया में छाए रहते हैं. जैसे कि अक्षय के बेटे आरव, श्रीदेवी की दोनों बेटियां, सैफ की बेटी सारा अली खान, चंकी पांडे की बेटी समेत ऐसे कई स्टार किड मीडिया में छाए रहते हैं.

Manoj L

ad516503a11cd5ca435acc9bb6523536?s=150&d=mm&r=gforcedefault=1

Show More
Back to top button