Hindi

सलमान खान ने कराया प्रतियोगियों से परिचय बिग बॉस में, आइये जाने कौन कौन आये है

बिग बॉस सीजन 12 रविवार से स्टार्ट हो चूका है इस एपिसोड में सलमान खान ने प्रतियोगियों से परिचय करवाया और इस एपिसोड में बहुत मस्ती भी हुई है|

Anup Jalotia Bigg Boss 12

हमेशा कंट्रोवर्सी में रहने वाला शो बिग बॉस स्टार हो चूका है इस बार भी इस शो को सलमान खान ही होस्ट करने वाले है बिग बॉस में सबसे पहले करणवीर बोहरा की एंट्री हुई , सलमान ने बताया की करणवीर बहु अच्छे कथक डांसर है इस बार शो में एक तोप रखी गयी थी जो भी प्रतियोगी जज की नजरो में कमजोर होगा उसका मुह काला किया जाएगा और ऐसा करणवीर के साथ भी हुआ |

करणवीर बोहरा

उसके बाद 65 साल के अनूप जलोटा ने अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन के साथ एंट्री की , अनूप जलोटा ने एंट्री के बाद गीतों का जो समां बांधा उसे सुनकर सब लोग मन्त्र मुग्ध हो गए थे पर उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड को देखकर सब चौंक भी गए थे |

बिग बॉस में अभी तक 18 प्रतियोगी आ चुके है इस बार बिग बॉस जोड़ी वर्सेज सिंगल होगा शो में इनके अलावा मध्यप्रदेश से शिवाशिष मिश्र और सौरभ पटेल आये ये दोनों कोमनर के रूप में आये है शिवाशिष किसान है और सौरब बिज़नसमेन है इनके अलावा दीपिका कक्कड़ और इब्राहीम ने एंट्री ली , दीपिका को छोड़ने आये थे उनके बॉयफ्रेंड इब्राहीम उसके बाद वो वापस चले गए |

इसके बाद रोमिल चोधरी और निर्मल सिंह की एंट्री हुई , रोमिल चोधरी वकील है और निर्मल सिंह एक कांस्टेबल है इनकी एंट्री ने भी सबको चौंका दिया |इसके बाद एक्ट्रेस नेहा पेड़से की एंट्री हुई, कॉमनर के रूप में दीपक ठाकुर और उर्वशी वाणी ने एंट्री ली जो गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड है इसके बाद श्रीसंत ने एंट्री ली जो की आखरी सेलेब्रिटी प्रतियोगी थे |

दीपक ठाकुर और उर्वशी वाणी

बिग बॉस के पहले ही दिन सुरभि राणा और मिताल जोशी को पीछे छोड़ रौशनी और कृति ने बिग बॉस में एंट्री ली और पहले ही दिन सुरभि और मिताल जोशी आउट हो गए शो से |

सलमान खान बिग बॉस का 9 वा सीजन होस्ट कर रहे है पहले के 3 सीजन को छोड़कर हर सीजन सलमान खान ही होस्ट कर रहे है और लोगो ने उन्हें काफी पसंद किया है |

 

Priyanka

5a71b39d060b6f8a6122f3c3b2878c21d272d8ff0f8fc337999a34d6f1c7e5f0?s=150&d=mm&r=gforcedefault=1

Show More
Back to top button