skip to content
Hindi

बिग बॉस के दूसरे दिन श्रीसंत ने किसकी परवरिश पर उठाया सवाल

Bigg Boss 12बिग बॉस टीवी की दुनिया का एक ऐसा शो है जिस पर हर मिनट कोई ना कोई धमाका जरूर होता है और इस शो के प्रशंसक रोज इसके प्रसारित होने का इंतजार करते हैं. हालांकि कुछ लोगों का यह कहना है कि बिग बॉस में जो कुछ भी होता है वह पहले से ही लिखा जा चुका है. वही शो के मेकर्स इसे मात्र एक अफवाह ही बताते हैं

श्रीसंत

दूसरे दिन ही नजर आया श्रीसंत का बड़बोलापन

बिग बॉस सीजन 12 की शुरुआत 16 सितंबर को टेलीविजन पर हुई. इसके बाद अभी शो को शुरू हुए मात्र 2 दिन का समय ही बिता है लेकिन शो में प्रतियोगियों का आमना सामना और नोकझोंक शुरू हो गई है. पहले दिन शुभाशीष और सोमी खान के बीच टकराव होने के बाद अब दूसरे दिन श्रीसंत और एक बार फिर सोमी के बीच टकराव हो गया. जिसके बाद श्रीसंत ने सोमी की परवरिश पर ही सवाल खड़ा कर दिया और इनके बीच जमकर बहस हुई

श्रीसंत ने गुस्से में उतारा अपना माइक

बिग बॉस शो के अंदर सभी प्रतिभागियों को हमेशा माइक पहन कर ही रखना होता है और जब कोई प्रतिभागी अपना माइक उतार देता है तो वह एक बड़े नियम का उल्लंघन भी करता है. सीजन 5 में बंटी ने शो के दूसरे दिन ही अपना माइक उतार दिया था इसके बाद बिग बॉस ने उसे शो से बाहर कर दिया था. और अब श्रीसंत ने शो में सोमी खान के साथ झगड़ा होने के बाद अपना माइक उतार कर फेंक दिया और वह बिग बॉस से दरवाजा खोलने की और उन्हें घर से बाहर निकालने की अपील करते है.

 

Salman Khan

सलमान की प्रतिक्रिया का फैन्स को इंतज़ार

बिग बॉस के घर के अंदर दूसरे दिन से ही शुरू हुए हाई प्रोफाइल ड्रामे के बीच दर्शकों को सलमान खान की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इससे पहले सीजनों में भी सलमान ने कभी घर के अंदर हिंसा और अभद्र भाषा को बढ़ावा नहीं दिया था

Recommended Video :

Sameer

5a71b39d060b6f8a6122f3c3b2878c21d272d8ff0f8fc337999a34d6f1c7e5f0?s=150&d=mm&r=gforcedefault=1

Show More
Back to top button