इस एक्टर के साथ काम कर चुकी है बिग बॉस की ये कंटेस्टंट
बिग बॉस को लेकर इन दिनों काफी बातें सोशल मीडिया में हो रही है। जिससे पता चलता है कि लोगों में इस शो के विनर को लेकर काफी उत्सुकता है। शो के अदंर इस समय हिना विकास और शिल्पा शिंदे की ही बात चल रही है। घर में इन तीन सदस्यों में से कोई एक ही बिग बॉस सीजन 11 का विनर बनेगा। वहीं घर में सबसे पसंदीदी कंटेस्टस शिल्पा शिंदे है। इसका पता बिग बॉस के एक टास्क में देखने को मिल गया था। जिस टास्क में मुंबई के एक मॉल में घरवालों को अपने लिए वोट मांगने थे। इसमें सबसे ज्यादा फैन शिल्पा शिंदे के देखे गए थे। आपको बता दें कि एक्टर दर्शन दवे की अलबम दिल तू है दीवाना में शिल्पा शिंदे भी अभिनय कर चुकी है। आपको बता दें कि इस साल बिग बॉस सीजन 11 में खूब सुर्खियां बटोरने वाली शिल्पा पिछले साल नवंबर में दर्शन के साथ नजर आई थी।
एक्टर दर्शन ने कहीं शिल्पा के बारें में ये बात
दर्शन ने बताया कि प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के बैन लगाने के बाद शिल्पा शिंदे एक आइटम सांग में नजर आई और उसके बाद वो दर्शन दवे के साथ गाने में एक्टिंग करते हुए नजर आई थी। वहीं दर्शन अपनी इस एलबम के बारे में बताते हुए कहते है कि ये काफी दिलचस्प था। आपको बता दें कि दर्शन और शिल्पा शिंदे की मुलाकात अपने अपने सीरियल की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस दौरान ही शिल्पा और दर्शन ने साथ में काम करने की बात हुई थी। दर्शन की इस अलबम में शिल्पा एक अलग ही अंदाज में नजर आई थी।
वहीं इस वीडियों को दर्शन ने 20 से ज्यादा लोकेशन में शूट किया था। क्योंकि दर्शन एक पर्यटक के किरदार में हैं और शिल्पा को दर्शन ने अलग अलग किरदारों में लोगों के सामने पेश किया है। इस सांग में शिल्पा ने अपने लुक और कॉस्ट्यूम में काफी मेहनत की थी। इस सांग वो बेहद मुश्किल राहों और खंडहरों पर शूट करते हुए नजर आ रही है। जहां पर शूट करना आसान नहीं होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आईटीए अवॉर्ड के बेस्ट एक्टर ऑफ इंडियन टेलीविजन से सम्मानित दर्शन ने हाल ही मैं अपना नया वीडियो रिलीज किया है। एक्टर दर्शन इसके बारें में बताते हुए कहते है कि यह मेरा पहला इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक वीडियो है, इसमें दर्शक मुझे सिंथेसाइजर पर एक मौलिक धुन बजाते हुए सुन और देख पाएंगे।
इसके साथ ही दर्शन ने बताया कि ये वीडियो उनके अन्य वीडियो से इस लिए अलग है क्योंकि इस वीडियो में उनके अलावा एक भी और क्रू मेंबर नहीं है। ना सहायक ना स्पॉट बॉय। इस वीडियो में दर्शन ने किसी भी प्रकार की मदद नहीं ली है। दर्शन ने इस वीडियो की धुन के बारे में कहा है कि उन्होंने इस धुन को कंपोज किया, फिर उसे अरेंज किया फिर प्रोग्रामिंग, मिक्सिंग, वीडियो डायरेक्शन, प्रोडक्शन , एडिटिंग , स्पेशल इफेक्ट्स और फिर ग्राफिक्स भी इसमें खुद किया।