Placeholder canvas
Hindi

इन फिल्मों ने दीपिका को बनाया बॉलीवुड की सबसे सफल हीरोइन

deepika padukone movies

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी एक्टिंग से हमेशा लोगों का दिल जीता है। उन्होंने ने शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम में बॉलीवुड में एंट्री की थी। आज दीपिका फिल्म निर्देशकों की पहली पसंद हैं। उन्होंने लव आजकल, हाउसफुल और आरक्षण जैसी कई शानदार फिल्में की हैं। हाल ही में रिलीज हुए उनकी फिल्म पद्मावत काफी सुर्खियों में रही थी। दीपिका ने अपनी हर फिल्म में दर्शकों के बीच एक अलग तरह की छाप छोड़ी है। आज हम आपको दीपिका की बेहतरीन फिल्मों से रूबरू करवाते हैं

फिल्म- ओम शांति ओम

Deepika Padukone - Om Shanti Om

बॉलीवुड में दीपिका की यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने एक अभिनेत्री का रोल किया था। ओम शांति ओम में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की थी। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी।

फिल्म- रेस-2

katrina in रेस

मल्टीस्टारर इस फिल्म में जॉन अब्राहम, सैफ अली खान, अनिल कपूर और जैकलीन फर्नेंडीस नजर आए थे। इस फिल्म में दीपिका ने विलेन यानि जॉन की बहन का किरदान निभाया था। रेस-2 साल 2012 में रिलीज हुई थी।

फिल्म- गोलियों की रासलीला- रामलीला

Ramleela Movie Poster

गुजराती संस्कृति पर आधारित यह फिल्म एक लव स्टोरी थी। इस फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दर्शकों ने दीपिका और रणवीर की जोड़ी को काफी पसंद किया।

फिल्म- पीकू

piku_1st weekend box office

शुजीत सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म पीकू साल 2015 में आई थी। इस फिल्म में दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन और इरफान खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। पीकू में दीपिका ने अमिताभ की बेटी का रोल निभाया था।

फिल्म- बाजीराव मस्तानी

Deepika Padukone in Bajirao Mastani

इस फिल्म में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव के जीवन पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म साल 2015 में आई थी।

फिल्म- पद्मावत

Padmavati 1st Poster

साल 2018 में आई फिल्म पद्मावत काफी विवादों के बीच रिलीज हुई थी। यह फिल्म चित्तौड़ की रानी पद्मामनी के जीवन पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म में दीपिका के अलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे।

Manoj L

ad516503a11cd5ca435acc9bb6523536?s=150&d=mm&r=gforcedefault=1

Show More
Back to top button