Hindi

Bigg Boss 12: जसलीन के इस कदम से अनूप जलोटा हुए निराश

              जसलीन

बिग बॉस का एक ऐसा घर है जहाँ इस शो के मेकर्स प्रतिदिन इसे मनोरंजक बनाने के लिए इसमे नए नए ट्विस्ट डालते रहते है. पहले वीकेंड का वार में शो के अंदर उत्सुकता बढ़ाते हुए सलमान खान ने घर की सबसे मजबूत जोड़ी कृति और रोशमी को बेघर कर दिया था और उसके बाद हरियाणा के छोरे पुलिस अफसर निर्मल को भी घर आए निकाल दिया. क्योंकि निर्मल दर्शकों का मनोरंजन नही कर पा रहे थे. बिग बॉस के घर में मनोरंजन केवल उस समय आता है जब घर के दो सदस्य आपस में एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा करते है. जिसमे दर्शकों को मसाला मिलता है. हालांकि अब तक दर्शकों का खूब सारा मनोरंजन पिछले 7 सालों से बेरोजगार गायक दीपक ठाकुर और सबा और सोमी खान ने किया है. घर के ये तीन सदस्य ऐसे है जिनका घर के हर सदस्य से एक बार झगड़ा जरूर हुआ है

जसलीन

घरवालों को मिला नया टास्क

रविवार को दूसरा एलिमिनेशन होने के बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक नया टास्क दिया जिसके तहत घर के एक सदस्य को जोड़ियों में आए प्रतियोगी के एक जोड़ीदार का अपहरण करना था. इसी के साथ उसके दूसरे जोड़ीदार से उसकी सभी कीमती चीजें मांगनी है और यदि वह अपनी कीमती चीजें दे देता है तो अपहरण करने वाला सदस्य इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो जाएगा और यदि वह अपनी चीजें नहीं देता है तो वह सदस्य इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट होगा

जसलीन

जसलीन ने फिर किया अनूप जलोटा को निराश

इस टास्क में सबसे पहले दीपिका कक्कड़ ने अनूप जलोटा का अपहरण किया और फोन के द्वारा जसलीन से उसके सभी कपड़े और मेकअप का सामान मांगा इसके बाद पहले तो जसलीन ने यह सब देने से मना कर दिया लेकिन फिर उन्होंने दीपिका से कहा कि वह उनके साथ कुछ मोलभाव करें लेकिन दीपिका नहीं मानी. तो जसलीन ने भी अपनी सभी चीजें देने से मना कर दिया वहीं अनूप जलोटा जसलीन के इस व्यवहार से काफी निराश हुए उन्होंने कहा कि मुझे जसलीन से ऐसी उम्मीद नहीं थी

Sameer

5a71b39d060b6f8a6122f3c3b2878c21d272d8ff0f8fc337999a34d6f1c7e5f0?s=150&d=mm&r=gforcedefault=1

Show More
Back to top button