skip to content
Hindi

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्तों में आई दरार

Salman Khanबिग बॉस सीजन 12 में मंगलवार को अनूप जलोटा और जसलीन ने ऐसा काम कर दिया जिससे उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है. वैसे तो इससे पहले आये 11 सीजन में भी कई जोड़ियां बनी और फिर टूट भी गयी. सीजन 8 में अश्मित पटेल और पाकिस्तानी अभिनेत्री वीणा मलिक एक दूसरे के करीब आये लेकिन अब घर से बाहर आने के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके है. इस बार के सीजन में बिग बॉस ने कुछ प्रतियोगियों को जोड़ियों में तो कुछ को सिंगल बुलाया था. जोड़ियों में जिस जोड़ी की सबसे अधिक चर्चा है वह है अनूप जलोटा और जसलीन की क्योंकि अनूप और जसलीन की उम्र में तकरीबन 37 साल की उम्र का फर्क है.

अनूप जलोटा

जब अनूप हुए जसलीन से अलग

सोमवार को बिग बॉस ने एक टास्क दिया था जिस्म दो में से एक पार्टनर का अपहरण होने पर उसे दूसरे पार्टनर के द्वारा बचना था. जब दीपिका ने अनूप का अपहरण किया और उन्होंने जसलीन से उसके कपड़े और मेकअप का सामान मांगा तो उन्होंने इंकार कर दिया इसके बाद अनूप जलोटा ने मंगलवार को अलग होने की घोषणा कर दी. उन्होंने कहा कि जसलीन के व्यवहार से मुझे बहुत बुरा लगा है. और अब मैं बिल्कुल अकेला हूं मैं किसी का जोड़ीदार नहीं हूं और मैं इस जोड़ी को तोड़ता हूं. टास्क में हारने वाली जोड़ी को नॉमिनेट भी होना था ये दोनों ही नॉमिनेट भी हो गए हैं

जब जसलीन फूट फूट कर रोई

जसलीन

जब अनूप जलोटा ने जसलीन से अलग होने का ऐलान किया तो उसके बाद जसलीन ने अनूप को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने. जसलीन ने कहा कि वह केवल एक टास्क था उसके ऊपर आप मुझसे अलग नहीं हो सकते लेकिन अनूप ने अपना फैसला बदलने से मना कर दिया और उन्होंने कहा कि मैं आपके कल के व्यवहार से बहुत आहत हूं इसलिए मैं अपना फैसला नहीं बदलने वाला. इसके बाद जसलीन बहुत फूट-फूट कर रोई और सभी घरवाले उनको संभालने के लिए पहुंच गए

Sameer

5a71b39d060b6f8a6122f3c3b2878c21d272d8ff0f8fc337999a34d6f1c7e5f0?s=150&d=mm&r=gforcedefault=1

Show More
Back to top button