Hindi

बिग बॉस 12 – देखिये कैसे एक छोटे से सवाल ने उठा दिए है अनूप जसलीन के रिश्ते पर सवाल

बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली जोड़ी है अनूप और जसलीन की, किडनेपिंग टास्क के दौरान जब जसलीन ने अनूप जलोटा को छुड़ाने के लिए कोई भी क़ुरबानी देने से मना कर दिया तो अनूप जलोटा को इस बात पर बहुत गुस्सा आया और अनूप जलोटा ने ब्रेकअप का एलान कर दिया, ये सुनकर घरवालो को बहुत ही ज्यादा अचम्भा हो गया उनके मन में सवाल उठने शुरू हो गए की ये केसा रिलेशनशिप है जो बिना किसी वजह के ख़तम हो गया है|

fgh
जसलीन ने अनूप को काफी मनाने की कोशिश की हमे लगता है की उनकी ये कोशिश सफल भी हो गयी है क्यूंकि अनूप जलोटा शायद मान गए है इसलिए उनकी जोड़ी को मजबूत करने के लिए बिग बॉस ने दोनों के लिए एक रोमांटिक डेट का आयोजन किया है | इस दौरान अनूप जलोटा घुटने पर बैठकर जसलीन को प्रपोज़ किया , यही नहीं उन्होंने जसलीन के लिए एक गाना भी गाया |

fgh1
डेट पर जाने से पहले जसलीन ने ऐसा कुछ कह दिया जिससे उनके रिश्ते पर सवाल उठने लगे है एक प्रतियोगी के पूछने पर की की क्या आप दोनों कभी रोमांटिक डेट पर गए है तो जसलीन कहती है की अरे नहीं में कभी भी अनूप जी के साथ रोमांटिक डेट पर नहीं गयी हु |

fgh2
अब उनकी ये बाते सुनकर ये सवाल मन में आ रहा है की अगर ये दोनों पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में है तो कभी डेट पर क्यों नहीं गए है बिना डेट किये हुए दोनों ने अपने रिश्ते को आगे कैसे बढाया| किसी को भी समझने के लिए उसके साथ वकत बिताना जरुरी होता है तो जसलीन बिना वकत बिताये अनूप जलोटा को कैसे इतना समझ पायी |

fgh4
अभी कुछ पता नहीं है की दोनों के रिश्ते की क्या सच्चाई है ये बात जल्द ही सामने आ जायेगी बता दे की जसलीन अनूप जलोटा से 37 साल छोटी है और उनकी शिष्या भी है इन हफ्ते नॉमिनेशन में अनूप जलोटा और जसलीन का भी नाम है अनूप जलोटा को सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा |

 

Priyanka

5a71b39d060b6f8a6122f3c3b2878c21d272d8ff0f8fc337999a34d6f1c7e5f0?s=150&d=mm&r=gforcedefault=1

Show More
Back to top button