skip to content
Hindi

ऐसा क्या हुआ कि – जाहन्वी को करने पड़े अपने इंस्टाग्राम अकांउट से अपने सारे प्राइवेट पोस्ट डिलीट

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे है जो इंस्‍टाग्राम पर रोज नई-नई तस्‍वीरें शेयर करते हैं.दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया फिल्‍मों को प्रमोट करने का एक माध्यम बन गया है.तो वहीं जाह्नवी कपूर बहुत ही जल्द ईशान खट्टर के साथ फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं.ये फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी.वैसे आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर भी इस्‍टांग्राम पर काफी एक्‍टिव हैं, जिसके चलते उनके ढेर सारे फॉलोअर्स हैं.

dhadak

लेकिन हाल ही में  जाह्नवी ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट को सोशल करने से पहले उसमें से प्राइवेट पोस्‍ट डिलीट कर दीं.दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने बताया कि पहले मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट था लेकिन कुछ समय पहले मुझसे कहा गया कि मैं इसे अपने फैंस के लिए पब्लिक कर दूं. इससे वो लोग मुझ तक आसानी से पहुंच पायेंगे. इसके बाद मैंने अपने इंस्टाग्राम से पुराने सारे पोस्ट डिलीट किए और फैंस के लिए इसे ओपन कर दिया. जाह्नवी के इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं.इस अकाउंट पर जाह्नवी कपूर लगातार अपने फिल्म प्रमोशन से जुड़ी फोटोज और वीडियो को लेकर ढेर सारी पोस्‍ट शेयर करती है. लेकिन कभी -कभी मौका मिलने पर जाह्नवी अपनी फैमिली की नई-नई फोटोज भी शेयर करती हैं.

janvi

फिल्म धड़क  मराठी भाषा में बनी फिल्म ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक है. इस फिल्म को शशांक खैतान ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के गाने लोगों को बेहद पसंद आ रहे है.फिलहाल जाह्नवी-ईशान इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. इस दौरान ईशान-जाह्नवी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. सूत्रों की मानें तो जाह्नवी कपूर ‘धड़क’ से बॉलीवुड में सफल एंट्री करने में कामयाब रहेंगी.

Manoj L

5a71b39d060b6f8a6122f3c3b2878c21d272d8ff0f8fc337999a34d6f1c7e5f0?s=150&d=mm&r=gforcedefault=1

Show More
Back to top button