2018 के बॉलीवुड सिल्वर स्क्रीन पर यह नई जोड़ियां मचाने वाली है धमाल
यह बात हम सब जानते हैं कि नया साल 2018 आ गया है और पुराने साल को सबने बाय बाय कह दिया है। इस नए साल में बहुत सारे नए जाने-माने चेहरे बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। यहां तक कि स्टार किड्स भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इस बार बॉलीवुड के सिल्वर स्क्रीन पर कौन कौन छाने वाला है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा-रकुल प्रीत सिंह
तो सबसे पहले शुरुआत करते हैं साल की सबसे पहले महीने की। यानी की जनवरी की। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 26 तारीख को रिलीज होने वाली है और इस फिल्म का नाम है अय्यारी।
![2018 के बॉलीवुड सिल्वर स्क्रीन पर यह नई जोड़ियां मचाने वाली है धमाल 1 अय्यारी - Aiyaary Movie](https://cinetalkers.com/wp-content/uploads/2018/01/अय्यारी-Aiyaary-Movie.jpg)
अक्षय कुमार-राधिका आप्टे
इसके अलावा 26 जनवरी को एक और फिल्म रिलीज होगी। जिसका नाम है पैडमैन और यह फिल्में अक्षय कुमार की है। उनके साथ राधिका आप्टे काम करने वाली हैं।
![2018 के बॉलीवुड सिल्वर स्क्रीन पर यह नई जोड़ियां मचाने वाली है धमाल 2 अक्षय कुमार-राधिका आप्टे](https://cinetalkers.com/wp-content/uploads/2018/01/अक्षय-कुमार-राधिका-आप्टे.jpg)
सुशांत सिंह राजपूत-जैकलिन फर्नांडिस
अब बात करते हैं मार्च की। तो 2 मार्च को करण जोहर की प्रोड्यूसर की हुई फिल्म ड्राइव रिलीज होने वाली है। जिसमे आप लोग सुशांत सिंह राजपूत और उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस को देखेंगे। यह जोड़ी पहले बॉलीवुड की सिल्वर स्क्रीन पर नहीं देखी गई है।
![2018 के बॉलीवुड सिल्वर स्क्रीन पर यह नई जोड़ियां मचाने वाली है धमाल 3 सुशांत सिंह राजपूत-जैकलिन फर्नांडिस](https://cinetalkers.com/wp-content/uploads/2018/01/सुशांत-सिंह-राजपूत-जैकलिन-फर्नांडिस.jpg)
रणबीर कपूर-दिया मिर्ज़ा
जैसा की आप सब ने पिछले साल सुना होगा कि एक फिल्म रणबीर कपूर की आने वाली है। जो कि संजय दत्त की बायोपिक होगी। इसमें वैसे तो सोनम कपूर और करिश्मा तन्ना भी काम कर रही है। परंतु जो जोड़ी पहली बार देखी जाएगी, वह है रणबीर और दीया मिर्जा की। क्योंकि दीया मिर्जा का किरदार संजय दत्त की पत्नी मान्यता का होगा।
![2018 के बॉलीवुड सिल्वर स्क्रीन पर यह नई जोड़ियां मचाने वाली है धमाल 4 रणबीर कपूर-दिया मिर्ज़ा](https://cinetalkers.com/wp-content/uploads/2018/01/रणबीर-कपूर-दिया-मिर्ज़ा-.jpg)
टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी
आपको पिछले साल की रिलीज हुई फिल्म बागी तो याद ही होगी। उसका रीमिक्स बन रहा है यानी कि बागी2। जिसमें आप लोग टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को देखने वाले हैं। यह फिल्म 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होने वाली है।
![2018 के बॉलीवुड सिल्वर स्क्रीन पर यह नई जोड़ियां मचाने वाली है धमाल 5 टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी](https://cinetalkers.com/wp-content/uploads/2018/01/टाइगर-श्रॉफ-दिशा-पाटनी-.jpg)
प्रभास-श्रद्धा कपूर
आपको पिछले साल की फिल्म बाहुबली याद ही होगी। जिसमें प्रभास ने बहुत ही दमदार रोल निभाया था। अब वह इस साल बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। यानी कि वह श्रद्धा कपूर के साथ साहू फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली है।
![2018 के बॉलीवुड सिल्वर स्क्रीन पर यह नई जोड़ियां मचाने वाली है धमाल 6 प्रभास-श्रद्धा कपूर](https://cinetalkers.com/wp-content/uploads/2018/01/प्रभास-श्रद्धा-कपूर.jpg)
अक्षय कुमार-मौनी रॉय
जैसा कि हमने आपको शुरुआत में बताया कि अक्षय कुमार पैडमैन फिल्म में काम कर रहे हैं और वह भी राधिका आप्टे के साथ। परंतु एक और फिल्म अक्षय कुमार की 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। जिसमे उनके साथ मौनी रॉय नजर आएंगी। मौनी राय का यह डेब्यू फिल्म होगा।
![2018 के बॉलीवुड सिल्वर स्क्रीन पर यह नई जोड़ियां मचाने वाली है धमाल 7 अक्षय कुमार-मौनी रॉय](https://cinetalkers.com/wp-content/uploads/2018/01/अक्षय-कुमार-मौनी-रॉय.jpg)
शाहिद कपूर-वाणी कपूर
इसके अलावा आप को इस साल एक और जोड़ी एंटरटेन करने वाली है और उस जोड़ी का नाम शाहिद कपूर और वाणी कपूर है। इन दोनों की फिल्म भी इसी साल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम है बत्ती गुल और मीटर चालू है। यह फिल्म अगस्त महीने में रिलीज होने वाली है।
![2018 के बॉलीवुड सिल्वर स्क्रीन पर यह नई जोड़ियां मचाने वाली है धमाल 8 शाहिद कपूर-वाणी कपूर](https://cinetalkers.com/wp-content/uploads/2018/01/शाहिद-कपूर-वाणी-कपूर.jpeg)
आलिया भट्ट-विक्की कौशल
11 मई 2018 को आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म रिलीज होने वाली है और इस फ़िल्म का नाम है राजी। सुनने में आ रहा है कि यह फिल्म बहुत ही थ्रिलर मूवी होगी।
![2018 के बॉलीवुड सिल्वर स्क्रीन पर यह नई जोड़ियां मचाने वाली है धमाल 9 आलिया भट्ट-विक्की कौशल](https://cinetalkers.com/wp-content/uploads/2018/01/आलिया-भट्ट-विक्की-कौशल.jpg)