skip to content
Hindi

सदी के महानायक अमिताभ हुए इस लड़की की मुस्कान पर फिदा

Ishita Mer and Amitabh Bachchanबॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले पांच दशकों से हमारा मनोरंजन अपनी बेहतरीन अदाकारी के जरिए कर रहे हैं और आज भी अमिताभ का तोड़ किसी भी अभिनेता के पास नहीं है. हालांकि अब अमिताभ एक नाम नहीं बल्कि कई लोगों ने उन्हें अपने आप में फिल्म इंडस्ट्री कहते हैं और वह जब भी किसी की तारीफ करते हैं इसके मायने हैं कि उस इंसान में जरूर कुछ खास बात होगी

kbc

वैसे तो कलर्स टीवी पर बिग बॉस शो चल रहा है जिसमें दर्शकों को सदस्यों के बीच होने वाली लड़ाई साथ ही कुछ हंसी के पल भी काफी पसंद आते हैं लेकिन इसी बीच सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति की लोकप्रियता भी कुछ कम नहीं है. बिग बॉस को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं तो कौन बनेगा करोड़पति को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन. हालांकि इस सीजन में अमिताभ के सामने हॉट सीट पर अधिकतर महिलाएं ही बैठ रही है

इस महिला पर हुए अमिताभ फिदा

9aa92378 b161 4de1 b0f8 7ba4619723cf

कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ हॉट सीट पर प्रतियोगी का चुनाव करने से पहले फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खिलवाते हैं जिसके बाद वह सही जवाब देने वाले प्रतियोगी को हॉट सीट पर केबीसी खेलने के लिए आमंत्रित करते है. सोमवार को भी जब अमिताभ फास्टेस्ट फिंगर खिलवा रहे थे तो उसमें राजकोट की इशिता सबसे पहले जवाब देकर हॉट सीट के लिए चुनी गई लेकिन तभी अमिताभ ने खेल की शुरुआत करने से पहले इशिता की मुस्कुराहट की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आपकी मुस्कान बहुत अच्छी है और आज आप जब मुझे देख कर मुस्कुराई तो मुझे लगा कि मेरा दिन बहुत अच्छा बीतेगा. इशिता राजकोट में मजिस्ट्रेट है और वह कौन बनेगा करोड़पति से 3.20 लाख रुपये जीत कर गई है

Sameer

5a71b39d060b6f8a6122f3c3b2878c21d272d8ff0f8fc337999a34d6f1c7e5f0?s=150&d=mm&r=gforcedefault=1

Show More
Back to top button