Placeholder canvas
Hindi

बॉलीवुड स्टार्स की इन कॉस्ट्यूम्स ने निर्देशकों की जेब कर दी ढ़ीली !

Most Expensive Movie Costumes
Most Expensive Movie Costumes

फिल्मों में स्टार्स की एक्टिंग के साथ साथ उनके कॉस्ट्यूम्स पर भी काफी ध्यान दिया जाता हैं.कभी कभी तो स्टार्स के कपड़े फिल्म के बजट से भी ज्यादा महंगे होते है.तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड के उन मशहूर स्टार्स के बारे में अपनी फिल्मों में महंगे से महंगे कपड़े पहने औऱ उनकी कीमत के बारे में.

क्रिश 3 में कंगना : क्रिश 3 में कंगना ने ब्लू कलर का लेटेक्स सूट पहना हैं जिसकी कीमत 10 लाख रुपये थी.

Kangana Costume For Krish 3
Kangana Costume For Krish 3

जोधा अकबर में ऋतिक रोशन : फिल्म जोधा अकबर में ऋतिक रोशन के कॉस्ट्यूम पर निर्देशक को करीबन 2 लाख रुपये खर्च करने पड़े थे.वैसे इस फिल्म की शुरुआत एक भीषण युद्ध से होती है जिससे इस फिल्म की भव्यता का अंदाजा लग जाता है.

jodhaa akbar costume
jodhaa akbar costume

बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण : संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका को तलवारबाजी करते देखा गया था.तो वहीं इस फिल्म में दीपिका की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आभूषणों का सहारा लिया गया था. जिनकी कीमत करीबन 48 लाख रुपये थी.

Bajirao Mastani Costume Cost
Bajirao Mastani Costume Cost

रोबोट में रजनीकांत : मनीष मल्होत्रा और मैरी. ई. वोग्ट ने फिल्म रोबोट में रजनीकांत का कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था.जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

Rajnikant Robot Movie Costume
Rajnikant Robot Movie Costume

वीर में सलमान खान : प्रतापी पिंडारी योद्धा पृथ्वी सिंह के बेटे वीर प्रताप सिंह पर बनी फिल्म वीर में सलमान खान ने 6 अलग अलग तरह की ड्रेस पहने हुए नजर आए थे है.जिसमें हर एक की कीमत लगभग 20 लाख रुपए थी. हालांकि ये फिल्म पर्दे पर कोई कमाल नही दिखा पाई.

Salman Khan veer Costume
Salman Khan veer Costume

सिंह इज ब्लिंग में अक्षय कुमार : खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार ना सिर्फ एक्टर बल्कि निर्माता होने के साथ-साथ मार्शल आर्टस में भी पारंगत है.तो वहीं वो अपनी फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ साथ दर्शकों के दिलों में भी लंबे समय से राज करते आ रहे हैं.अक्षय ने अपनी फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में करीबन 65 लाख की गोल्डन पगड़ी पहन रखी थी.

akshay singh is bliing Costume
akshay singh is bliing Costume

तेवर में सोनाक्षी सिन्हा :सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर की फिल्म तेवर तेलगु फिल्म ‘ओकड़ु’का रीमेक है. हालांकि इस फिल्म में दर्शकों ने सोनाक्षी और अर्जुन कपूर की जोड़ी को बेहद पसंद किया.तो वहीं इस फिल्म के गाने में सोनाक्षी ने करीबन 75 लाख रुपये की कीमत का लहंगा पहना था.

sonakshi sinhain tevar song radha nachegi Costume
sonakshi sinhain tevar song radha nachegi Costume

Manoj L

ad516503a11cd5ca435acc9bb6523536?s=150&d=mm&r=gforcedefault=1

Show More
Back to top button