Hindi

बिग बॉस में टीवी के ये सितारे होंगे शामिल तो लगेगा मनोरंजन का जबरदस्त तड़का

bigg boss

16 सितंबर को टीवी की दुनिया के सबसे विवादित और पॉपुलर शो बिग बॉस की शुरुआत हो चुकी है इस शो को इस बार भी बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और इसमें अभी एक हफ्ता ही बीता है कि घर में लड़ाई झगड़े का सिलसिला शुरू हो चुका है. हालांकि इसी बीच कई प्रतियोगी ऐसे भी है जो घर में माहौल को अच्छा रखने की कोशिश भी कर रहे हैं लेकिन दर्शकों को तो मनोरंजन से मतलब है ना की शांति से. तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ चुनिंदा सितारों के बारे में यदि वह बिग बॉस के घर में शामिल होंगे तो मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिल सकता है

1) कीकू शारदा

कीकू शारदा

कीकू शारदा सब टीवी के शो FIR और फिर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से काफी मशहूर हुए थे. पिछले दिनों उन्हें एक धार्मिक सन्त के जैसी वेशभूषा पहनने पर पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था. यदि ये शो में आएंगे तो काफी कॉमेडी होगी.

2) आदित्य नारायण

आदित्य नारायण

मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण को अब तक हम सबने एक अलग अंदाज में देखा लेकिन पिछले दिनों एयरपोर्ट पर एक कस्टम अधिकारी के साथ उन्होंने अभद्रता की थी. उन्हें शो में देखना काफी अच्छा अनुभव होगा

3) सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर

कपिल शर्मा के शो में गुत्थी बनकर हर घर का हिस्सा बनने वाले सुनील ग्रोवर काफी लंबे समय से पर्दे की दुनिया से गायब है. उनकी वापसी का इंतजार उनके लाखों फैन्स भी कर रहे है

4) करण पटेल

करण पटेल

करण पटेल भी काफी लंबे समय से किसी कार्यक्रम में नजर नहीं आये है. वह बिग बॉस के 11 वें सीजन में घर में मेहमान के तौर पर गए थे. यदि वह घर में आएंगे तो बाकी घरवालों के लिए खतरा साबित हो सकते है.

5) निया शर्मा

निया शर्मा

निया शर्मा टीवी की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम है. पहले उनके 11 वें सीजन में भी शामिल होने की खबरें थी लेकिन वह नही आई और अब एक बार फिर उनके इस सीजन में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे है

Sameer

5a71b39d060b6f8a6122f3c3b2878c21d272d8ff0f8fc337999a34d6f1c7e5f0?s=150&d=mm&r=gforcedefault=1

Show More
Back to top button