skip to content
Hindi

बिग बॉस 12 के दूसरे ही दिन घर में हुए कई विवाद

टीवी की दुनिया के सबसे विवादित शो बिग बॉस को शुरू हुए अभी 2 दिन का समय अभी नहीं हुआ है कि इस घर में विवाद शुरू हो गया है. हालांकि ऐसा नहीं है कि बिग बॉस के घर में विवाद कभी शुरुआत में ही नहीं हुआ इससे पहले आए सीजन में भी तीसरे या चौथे दिन ही विवाद हो गया था.

bigg boss 12

दूसरे दिन बिग बॉस ने लग्जरी बजट कार्य किया रद्द

पहले दिन श्रीसंत के साथ पठान सिस्टर्स ने एक प्रैंक किया जिसका श्रीसंत को बहुत बुरा लगा और उन्होंने इसका बदला लेने के लिए लग्जरी बजट कार्य के दौरान बजर दबा दिया. साथ ही सौरव और शुभ आशीष को भी चुनौती दे दी लेकिन फिर श्रीसंत उनके सामने नहीं आए. वहीं बिग बॉस ने श्रीसंत के इस प्रैंक की वजह से टास्क भी रद्द कर दिया और इस हफ्ते का लग्जरी बजट भी घरवालों को नहीं दिया. अब सभी घरवाले श्रीसंत के खिलाफ हो गए हैं

पठान सिस्टर्स और दीपिका कक्कड़ में हुई तीखी नोकझोंक

घर में दूसरे दिन की शुरुआत में ही कोमनर्स के तौर पर घर के अंदर शामिल हुई सबा और सोमी ने सभी घरवालों को इकट्ठा कर उनसे आपस में काम बांटने के लिए कहा साथ ही उन्होंने सभी घरवालों से पूछा कि सुबह से किसने कितना काम किया है. उनके इस सवाल पर टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ बहुत बुरी तरह भड़क गई और उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से मना कर दिया. जिसके बाद इन दोनों बहनों और दीपिका के बीच जमकर बहस और तीखी नोकझोंक हुई.पठान सिस्टर्स और दीपिका कक्कड़ bigg boss 12

पुराने प्रतिभागियों की हो रही है घर में एंट्री

बिग बॉस के 12 वें सीजन में पुराने सीजन में शामिल हुए प्रतिभागियों की भी एंट्री हो रही है पहले दिन घर में पिछले साल के प्रतिभागी हिना खान और हितेन तेजवानी की एंट्री हुई थी और साथ ही बिग बॉस ने पहले दिन वोटिंग के जरिए सबसे कमजोर प्रतियोगी का चुनाव करने के लिए कहा था जिसमें अनूप जलोटा और नेहा सबसे कमजोर सदस्य माने गए हैं

Recommended Video :

Sameer

5a71b39d060b6f8a6122f3c3b2878c21d272d8ff0f8fc337999a34d6f1c7e5f0?s=150&d=mm&r=gforcedefault=1

Show More
Back to top button