skip to content
Hindi

Bigg Boss Season 12 : घर में पांचवे दिन ही देखने को मिले कई नए ट्विस्ट

bigg bossबिग बॉस एक ऐसा शो है जिसमे क्रिकेट मैच की तरह किसी को नहीं मालूम के अगले पल ही क्या होने वाला है. अभी शो को शुरू हुए पांच दिन भी पुरे नहीं हुए वही बिग बॉस ने मनोरंजक बनाने के लिए नए नए ट्विस्ट डालने शुरू कर दिए है. पांचवे दिन भी बिग बॉस ने एक बड़ा ऐलान किया जिससे सुनने के बाद घर के सभी सदस्य हैरान और परेशान नजर आये. वैसे इस ऐलान के बाद बिग बॉस के घर में रह रहे सदस्य यही कह रहे होंगे कि ये तो अभी शुरुआत है आगे देखिये होता है क्या।

sal4

तीन सदस्यों को किया अगले हफ्ते के लिए बिग बॉस ने नॉमिनेट

बिग बॉस ने पांचवे दिन सभी घरवालों को लिविंग एरिया में इकठ्ठा करके उनसे काल कोठरी के अंदर भेजने के लिए घर के तीन सदस्यों का नाम माँगा। जिसके बाद सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से निर्मल रोमिल और सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट करणवीर वोहरा का नाम दिया। जिसके बाद बिग बॉस ने इसे और मनोरंजक बनाते हुए इन तीनों को अगले हफ्ते के लिए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया जिसके बाद ये तीनों घरवालों से नाराज होते हुए काल कोठरी में बंद होने के लिए चले गए.

FotoJet 42

जसलीन और दीपक ठाकुर आये आमने सामने

शो की शुरुआत में दूसरे दिन ही अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन और बिहारी बाबू दीपक ठाकुर नजदीक आ गये थे लेकिन ये नजदीकियां ज्यादा दिन चल नहीं सकी और शो के पांचवे दिन जसलीन और दीपक में जमकर कहासुनी हो गयी. दीपक ठाकुर अनूप जलोटा की एक बात से असहमत थे और वह अलग अलग जाकर अनूप के खिलाफ बात कर रहे थे जिसकी वजह से जसलीन उन पर भड़क गयी और फिर दीपक और अनूप ने आमने सामने बैठकर बातचीत की

Sameer

5a71b39d060b6f8a6122f3c3b2878c21d272d8ff0f8fc337999a34d6f1c7e5f0?s=150&d=mm&r=gforcedefault=1

Show More
Back to top button