skip to content
Hindi

बिग बॉस के घर में निकले पूर्व क्रिकटर श्रीसंत की आँखों से आंसू

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला बिग बॉस शो टेलीविजन की दुनिया का एक मात्र ऐसा शो है जिसमे लड़ाई झगड़ा और वाद विवाद होना कोई नयी बात नहीं है. पिछले सीजन की तरह १६ सितम्बर से शुरू हुए बिग बॉस के 12 वे सीजन में भी लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया है क्योंकि अब सभी प्रतिभागियों के अहम को ठेस पहुचनी शुरू हो गयी है. कोई भी किसी को किसी से भी कम नहीं मान रहा है. अभी घर में इन सभी सदस्यों को आये मात्र पांच दिन ही हुए है लेकिन इनकी लड़ाई देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये इस घर में एक दूसरे से जन्म जन्म की दुश्मनी का बदला ले रहे है.

श्रीसंत फिर रोये

पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत अब बिग बॉस के घर में भी आंसू बहाते हुए नजर आये. इससे पहले श्रीसंत को दुनिया के सामने उस समय रोते हुए देखा गया था जब हरभजन सिंह ने आईपीएल के एक मैच के दौरान उन्हें जोरदार तमांचा जड़ दिया था. इस मैच में श्रीसंत पंजाब की तरफ से और हरभजन मुंबई की तरफ से खेल रहे थे. आज वह एक बार फिर घर में हो रही उनकी लड़ाई की वजह से भावुक हो गए और फुट फुट कर रोये। साथ  ही उन्होंने रट हुए बताया कि उन्हें अपने घरवालों की भी बहुत याद आ रही है. श्रीसंत के अल्वा इस घर में अब तक दीपक ठाकुर भी रो चुके है

सोमी और सृष्टि में फिर हुई भिड़त

पांचवे दिन की शुरुआत में ही  बटवारें को लेकर सृष्टि और सोमी में गरमागरम बहस हो गयी. इसके बाद सोमी जब कालकोठरी में बंद निर्मल और रोमिल की मदद करने पहुंची तो सृष्टि ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई जिसके बाद उन दोनों के बिच जमकर झगड़ा हुआ. वैसे सोमी और सबा का झगड़ा इस घर में पिछले पांच दिनों में लगभग घर के हर सदस्य से हो चुका है

Sameer

5a71b39d060b6f8a6122f3c3b2878c21d272d8ff0f8fc337999a34d6f1c7e5f0?s=150&d=mm&r=gforcedefault=1

Show More
Back to top button