skip to content
Hindi

क्रिकेट की दुनिया में भारत को कई मैच जीतने वाला ये खिलाड़ी बिग बॉस के घर में पड़ रहा है कमजोर

thumb 092618032433

मैच फिक्सिंग और हरभजन सिंह से लड़ाई करने के बाद श्रीसंत ने क्रिकेट की दुनिया से किनारा कर लिया था और उसके बाद वह एक दो बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए और फिर उन्होंने कई कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है. इसी बीच वह टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस में भी शामिल होने के लिए पहुंच चुके है. लेकिन यहाँ वह मैदान से बिल्कुल विपरीत काफी कमजोर साबित हो रहे है. जिसकी वजह से वह बहुत जल्द घर से बेघर भी हो सकते है. बिग बॉस के घर में श्रीसंत के अंदर एक गेमिंग स्प्रिट भी गायब है जो वह मैदान में दिखाया करते थे

4 092618032433

छोटी छोटी बात पर गुस्सा

श्रीसंत की सबसे बड़ी कमजोरी है उनका गुस्सा. अपने गुस्से पर काबू न पाने की वजह से उनकी कई घर के सदस्यों से बहुत भयंकर लड़ाई भी हुई है. श्रीसंत ने गुस्से में सबा और सोमी खान की परवरिश पर सवाल उठा दिया था और कल हुए समुद्री लुटेरे टास्क में उन्होंने घरवालों को कुत्ता तक कह दिया था.

श्रीसंत - बिग बॉस 12

टास्क न करना

बिग बॉस के घर में सभी टास्क करने वाले सदस्यों को ही दर्शक अधिक पसंद करते हैं और वह बिग बॉस के घर में लंबी पारी भी खेल पाता है.  लेकिन श्रीसंत इसके विपरीत अब तक किसी भी टास्क में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए है. जिसका खामियाजा उन्हें भविष्य में भुगतना पड़ सकता है

बार बार भावुक हो जाना

श्रीसंत जब से शो पर आये है तब से कई बार रो पड़े है जिसका घर के बाकी सदस्यों पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ रहा है. इससे उनकी कमजोरी भी उजागर हो रही है और वह बाकी घरवालों को उन पर हावी होने का मौका भी दे रहे है

श्रीसंत - बिग बॉस 12

Sameer

5a71b39d060b6f8a6122f3c3b2878c21d272d8ff0f8fc337999a34d6f1c7e5f0?s=150&d=mm&r=gforcedefault=1

Show More
Back to top button