Placeholder canvas
Hindi

बिग बॅास 11 का ये कंटेस्टेंट बन गया सुपरस्टार,सीधे ब्लॅाकबस्टर 3 !

Bigg Boss Celebrities
Bigg Boss Celebrities

टीवी सीरियल में चलने वाला और सबसे प्रचलित और भरपूर एंटरटेनमेंट के साथ आया। सीरियल बिग बॉस के बारे में आज हम बात कर रहे हैं। जैसा कि आप लोग जानते हैं कि Bigg Boss 11 सीजन चल रहा है। यह बिग बॉस सीरियल पूरे देश भर में खूब देखा जाता है। इसमें भरपूर लड़ाईयां-झगड़े और कॉम्पटीशन और भी बहुत कुछ होता है। इस प्रोग्राम को होस्ट करते हैं, हमारी सल्लू मियां उर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर सलमान खान। जो कि एक अपने आप में ही वन मैन आर्मी है। उनका नाम ही काफी है उनके इंट्रोडक्शन के लिए। क्योंकि सलमान खान को देश में हर बच्चा-बच्चा जानता है। यह एक बहुत ही अच्छे और बेहतर एक्टर है। इनके फैन फॉलोइंग तो आप पूछिए ही मत। इतनी ज्यादा है कि क्या बताएं आपको।

क्या होता है आखिर बिगबॉस मैं:-
सलमान खान होस्ट करते हैं बिग बॉस को इसीलिए कुछ ही समय में यह सीरियल ‘बिग बॉस’ देश का नंबर वन सीरियल हो गया है। क्योंकि सलमान खान के फैन ही बहुत हैं तो उनको देखने के लिए सारा देश यह सीरियल देखता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि यह सीरियल देखने लायक नहीं है। यह सीरियल भी बहुत इंटरेस्टिंग है इसमें भरपूर मजा है और एंटरटेनमेंट है। इसलिए लोग भी खूब इसको देखते हैं। इस सीरियल की खास बात यह है कि इसमें कोई स्क्रिप्ट नहीं होती है और सीरियलों की तरह इसमें कोई नकली एक्टिंग नहीं होती है। इसमे सब कुछ असलियत में ऐसा होता है, जो दिखाया जाता है। इसलिए यह सीरियल खूब देखा जाता है। इस सीजन में कुछ चुनिंदा लोग कुछ समय के लिए एक घर में एक साथ रहते हैं। फिर इनमे तरह-तरह का कंपटीशन होता है। और वह सब कुछ कैमरे के सामने होता है। पूरे घर में ढेर सारे कैमरे लगे रहते हैं। कोई भी ऐसी जगह नहीं है जहां पर कैमरा ना हो।

Bigg Boss Celebrities Got Famous
Bigg Boss Celebrities Got Famous
क्यों बिग बॉस कंटेस्टेंट हो जाते हैं फेमस:-
ऐसे कैसे हो जाते हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट फेमस, चलिए हम आपको बताते हैं। जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया कि यह बिग बॉस सीरियल देश का नंबर वन सीरियल है। इसको देश की सारी जनता जरूर देखती है। तो बस जो भी कंटेस्टेंट बिग बॉस सीरियल में आता है। वह अपने आप ही इस सीरियल के जरिए फेमस हो जाता है। हर देश का इंसान उसको जानने लग जाता है। जिसकी जैसी पसंद होती है उसको वह कंटेस्टेंट भा जाता है। ऐसे ही उन लोगों की एक्टिंग और उनके बारे में भी बहुत कुछ पता लगा जाता है। तो बस प्रोड्यूसर-डायरेक्टर वगैरह को जिस हिसाब से एक्टिंग के लिए लोग चाहिए होते हैं। वह उस हिसाब से बिग बॉस कंटेस्टेंट को अपने साथ काम करने के लिए ऑफर करते रहते हैं।
फेमस हुए यह कंटेस्टेंट:-
हालांकि बिग बॉस कंटेस्टेंट इस शो के जरिए खूब फेमस हो जाते हैं। यह कोई आम बात नहीं है लेकिन इस बार बिग बॉस सीजन 11 के कंटेस्टेंट कई गुना पिछले वालों से आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं। अभी सूत्रों से पता लगा है की एकता कपूर के ब्लॉकबस्टर शो के तीसरे part नागिन के लिए। प्रियांक शर्मा का नाम सबसे आगे दिखाई दे रहा है। वह भी कोई आम रोल नहीं उनको इसमें मुख्य लीड रोल की नजर से देखा जा रहा है।
इस बात पर प्रियांक शर्मा ने भी बताया है कि उनको भी कुछ ऐसा ही सुनने में आया है। लेकिन अभी तक उनको यह कंफर्म नहीं है। जब उनको यह कंफर्म हो जाएगा तो वह सबको इस बात की खबर देंगे।
गौरतलब के इस सीजन में लीड किरदार संजीदा शेख नजर आ सकती हैं। और उनके साथ में मेल लीड के लिए क्रिस्टल के साथ रोमांस करते हुए बिग बॉस के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा नजर आएंगे।
स्टार बनने से पहले : 
एकता कपूर से मिलने से पहले मौनी कुछ ऐसी दिखाई देती थी।

Mouni Roy Then And Now
Mouni Roy Then And Now
सलमान खान की फेवरेट : 
हम जानते ही हैं कि सलमान खान की फेवरेट है मोनी। तो इस हिसाब से मोनी को सलमान खान के फेवरेट का किताब मिल चुका है। मोनी सलमान खान के हर शो पर नजर आती हैं।
एकता की वजह से : 
जैसे कि हम लोगों को पता है कि मोनी को इतने ऊपर तक के लेवल पर पहुंचने की वजह एकता कपूर का शो नागिन ही है।

Manoj L

ad516503a11cd5ca435acc9bb6523536?s=150&d=mm&r=gforcedefault=1

Show More
Back to top button