संजय के हैं तीन बच्चे, फोटोज़ के कारण चर्चा में रहती हैं त्रिशाला

sanjay dutt daughter trishala

संजय दत्त का जीवन काफी विवादों भरा रहा है. उनकी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ ने भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं. संजय दत्त के कुल तीन बच्चे हैं. जिनमें एक बेटी त्रिशाला पहली पत्नी से और दो बच्चे मान्यता दत्त से हैं.

त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा की बेटी हैं. संजय दत्त और रिचा शर्मा ने 1987 में शादी की थी. त्रिशाला का जन्म 1988 में हुआ था, रिचा को ब्रेन ट्यूमर था, जिसकी वजह से 10 दिसंबर, 1996 को उनकी मौत हो गई थी. मां की मौत के बाद से ही त्रिशाला न्यूयॉर्क में अपनी मौसी एना के साथ रहती हैं.

फैशन इंडस्ट्री में आज़माई किस्मत

trishala dutt

त्रिशाला के बारे में बता दें कि उन्होंने न्यूयॉर्क के जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिमिनल जस्टिस से लॉ में ग्रैजुएट हैं और मनोविज्ञान में भी उनकी गहरी दिलचस्पी है. वो अपने आपको भविष्य में एक साइकोलॉजिस्ट के रूप में देखती हैं. हालांकि हाल ही में उन्होंने बतौर फैशन डिजाइनर भी काम शुरू किया है. 2014 में उन्होंने अपनी पहली ड्रीम ट्रेसेज हेयर एक्सटेंशन लाइन शुरू की थी. त्रिशाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें रोजाना वायरल होती रहती हैं.

नहीं चाहते फिल्मों में आए बेटी

trishala dutt Images

हाल ही में आखिरी बार फिल्म ‘भूमि’ में नजर आए संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो नहीं चाहते थे कि त्रिशाला कभी फिल्मों में आए. इसकी वजह ये कि संजय चाहते थे कि त्रिशाला अच्छे स्कूल और कॉलेज में पढ़े और अपना करियर किसी दूसरी फील्ड में बनाएं. संजय का कहना है कि फिल्मों में आने के लिए इंडस्ट्री की भाषा आनी चाहिए, ये ग्लैमर की दुनिया है, लेकिन यहां पर काम करना आसान नहीं है.

त्रिशाला हाल ही में संजय दत्त के बर्थडे पर उनके साथ ही नजर आई थीं. इस दौरान त्रिशाला और मान्यता दत्त की केमेस्ट्री देखने लायक थी, दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थी.

Manoj L

Exit mobile version