एक्टिंग छोड़कर सलमान बने फोटोग्राफर, कॉमेडियन एक्टर सुनील ग्रोवर का किया फोटोशूट

salman khan And sunil grover bharat movieबॉलीवुड के टाइगर यानी सलमान खान बॉलीवुड के सबसे सफलतम एक्टर्स में से एक हैं. इऩ दिनों सलमान अपनी अगली फिल्म भारत की माल्टा में शूटिंग कर रहे हैं.लेकिन हाल ही में सलमान ने कॉमेडियन एक्टर सुनील ग्रोवर का फोटोशूट किया.सुनकर आपको भी थोड़ी हैरानी तो जरुर हुई होगी कि आखिर सलमान ने एक्टिंग छोड़कर फोटोशूट करना क्यों शुरु कर दिया.

दरअसल इऩ दिनों फिल्म भारत का पूरा क्रू माल्टा में मौजूद हैं और आए दिन माल्टा से सलमान खान के कई वीडियो सामने आते रहते हैं. हाल ही में सलमान की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. जिसमें सलमान खान कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की फोटो खींचते हुए नजर आ रहे हैं.

सुनील ग्रोवर ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से यह तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,अह्म अह्म.. जल्द ही फाइनल तस्वीर पोस्ट करूंगा. जैसे ही वो आ जाएंगी. सिर्फ फोटोग्राफर को ही ओर ही न देखते रहें! जगह माल्टा है…भारत फिल्म की शूटिंग…इस फोटो में सुनील बनियान पहनकर बहुत ही स्वैग में खड़े हैं.तो वहीं उनके फैंस ने उन्हें इस पोज में देखते ही चुटकी ली है शाहरुख खान लग रहे हो डॉक्टर गुलाटी.

बता दें कि अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म भारत में कैटरीना कैफ सलमान के अपोजिट होंगी और सुनील ग्रोवर इस फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी.वैसे सुनील जल्द ही फिल्म पटाखा में फनी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे.

Manoj L

Exit mobile version