बॉलीवुड की ये अफवाहें सुनने के बाद आप भी नही कर रहे थे यकीन, लेकिन साबित हुई ये सच !

मायानगरी ऐसी जगह हैं जहां पर सबसे ज्यादा अफवाहों का शिकार बॉलीवुड कलाकारों को होना पड़ता है और कभी कभी  अफ़वाहों और अटकलेंबाज़ी से ये लोग बहुत परेशान भी हो जाते हैं.तो वहीं इस साल हमनें कई ऐसी अफवाह सुनी जो आते ही किसी धुएं की तरह हर तरफ फ़ैल गयी.लेकिन इनमें से कुछ खबरें ऐसी हैं जो सच साबित हुई.

विराट-अनुष्का

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अफवाहों को सच करते हुए, इटली में शादी के बंधन में बंध ही गए.हालांकि मीडिया इन दोनों की शादी को लेकर अपडेट दे रहा था.लेकिन किसी को इन दोनों की शादी को लेकर कोई अनुमान नही था.

आमिर खान

‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान इन दिनों ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ की शूटिंग थाईलैंड में कर रहे हैं, इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर वो आमिर खान अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक ‘सैल्यूट’ की शूटिंग करने वाले थे.लेकिन बीच में अटकलें आने लगी थी कि आणिर ने ये फिल्म छोड़ दी हैं.लेकिन बाद में आमिर ने खुद बताया कि वो इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर खुश नही थे.

सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर कपिल के पहले शो का भी हिस्सा थे, लेकिन उस वक्त ये खबरे सामने आने लगी कि वो कपिल का शो छोड़कर अपना दूसरा शो शुरु करने वाले हैं. तो वहीं पहले इस बात को सिर्फ एक अफवाह समझा गया था लेकिन बाद में सुनील ने कपिल का साथ छोड़ दूसरे चैनल पर अपना खुद का शो शुरू कर लिया था.

श्रुति हासन

shruti haasan

इस साल कान फिल्म फेस्ट‍िवल में चर्चा का विषय बनी रही एक भारतीय फिल्म से श्रुति हासन को बाहर हो गई हैं.उनकी जगह टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने ले ली है.ये फिल्ममेकर सुंदर सी की एपिक फिल्म संघमित्रा है.वैसे इस फिल्म के लिए उन्होंने कई सीन शूट भी कर लिए थे.

संजय दत्त

Sanjay Dutt Biopic

धमाल’ सीरीज की पहली दोनों फिल्मों में संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई थी, मगर इस बार उनकी जगह अजय देवगन की फिल्म में एंट्री हुई है. अजय देवगन 20 सालों के बाद निर्देशक इंद्र कुमार के साथ काम करेंगे. दरअसल संजय दत्त धमाल के तीसरे पार्ट पर काम कर रहे थे. लेकिन उन्होंने ये कह कर इस फिल्म से अपना नाम खींच लिया कि वो नहीं चाहते उनके बच्चे ये सेक्* कॉमेडी फिल्म देखे.

Manoj L

Exit mobile version