साल २०२० के बाद बॉलीवुड की इस क्यूट हसीना से शादी कर सकते हैं रणबीर कपूर !

alia and ranbirबॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने पहले वीकेंड पर चौंकाने वाला कमाई करते हुए बॉलीवुड में नए आयाम खड़े कर दिये हैं.जिसके साथ ‘संजू’ ओपनिंग डे बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन के मामले में इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. वैसे कई सीनियर एक्टर्स ने न सिर्फ राजकुमार हिरानी को सराहा है बल्कि फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर की भी जमकर तारीफ की गई है.वैसे आपको बता दें कि संजय दत्त के एक्सेंट से लेकर उनकी चाल-ढाल को भी रणबीर ने बखूबी अपने किरदार में ढाला है.ऐसे में हमेशा ट्विटर पर एक्टिव रहने वाले रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने भी एक ट्वीट करते हुए रणबीर से सवाल किया है. दरअसल, रणबीर अपने दोस्त अयान मुखर्जी के साथ मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की प्री-इंगेजमेंट पार्टी में शामिल हुए थे और इसकी फोटो भी ऋषि कपूर ने शेयर की है.

 

इस फोटो को शेयर करते हुए ऋषि कपूर ने लिखा- बेस्ट फ्रेंड्स, कैसा रहेगा अब तुम दोनों शादी कर लो? हाई टाइम! वैसे आपको बतो दें कि बॉलीवुड में इन दिनों रणबीर-आलिया की कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है और दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों साल २०२० के बाद सात फेरें लेगें.खैर, देखना अब ये हैं कि पापा ऋषि कपूर के इस कमेंट के बाद रणबीर किस तरह रिएक्ट करते हैं.फिलहाल ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

Manoj L

Exit mobile version