
सूत्रों की मानें तो सिल्वर बैंड वाली इस अंगूठी की कीमत २ लाख डॉलर यानी १.४ करोड़ बताई जा रही है.यह कूशन कट रिंग ४ कैरेट की है, यह अंगूठी सबसे पॉपुलर G color में है. यह VS1 क्लैरिटी की रिंग है.तो वहीं डब्ल्यूपी डायमंड्स के प्रेसिडेंट एंड्रू ब्राउन ने बताया कि निक ने इस अंगूठी पर काफी भारी रकम खर्च की है. बता दें कि निक ने प्रियंका को लंदन में प्रियंका के ३६वें जन्मदिन पर उन्हें यह अंगूठी देकर प्रपोज किया.
सूत्रों से पता चला है कि १८ अगस्त को मुम्बई में होने वाली प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनास की सगाई में शामिल होने के लिए निक का परिवार मुम्बई आ रहा है.वैसे इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी का ऐलान कर सकती हैं. बात करें फिल्मों की तो, सलमान की फिल्म भारत छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके अोपोजिट फरहान अख्तर नजर आएंगे.
