फिल्में जिनमें अनुष्का-शाहरुख की जोड़ी ‘रब ने बना दी जोड़ी’ जैसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों में उनका किरदार और एक्टिंग हर किसी के दिल को जीत लेती है। उन्होंने अपनी फिल्मी करियार की शुरूआत साल 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी। इस फिल्म में उनके साथ किंग खान यानि शाहरुख खान नजर आए थे। इसके बाद से अनुष्का ने कई फिल्में की, जिसमें दर्शकों ने उनकी एक्टिंग और फिल्मों को काफी पसंद किया। लेकिन सबसे ज्यादा खास बात यह है कि अनुष्का और शाहरुख की जोड़ी को दर्शकों को हमेशा पसंद किया है। यही वजह है कि शाहरुख और अनुष्का ने एक साथ कई फिल्में की है। अनुष्का और शाहरुख की जोड़ी की फिल्में…

फिल्म- रब ने बना दी जोड़ी


अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान की यह जोड़ी साल 2008 में आई थी। इस फिल्म से अनुष्का ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी। रब ने बना दी जोड़ी का निर्देशन आदित्या चोपड़ा ने किया था। फिल्म में दर्शकों ने अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान की जोड़ी को काफी पसंद किया था।

फिल्म- जब तक है जान


फिल्म जब तक है जान साल 2012 में आई थी। इस फिल्म में भी शाहरुख और अनुष्का की बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। यह फिल्म यश राज फिल्मस के बैरन तले बनाई गई थी। फिल्म जब तक है जान में अनुष्का शर्मा औक शाहरुख खान के अलावा कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में थीं।

फिल्म- जब हैरी मिट सेजल


इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भी अनुष्का और शाहरुख की जोड़ी देखने को मिली थी। यह फिल्म एक लव स्टोरी थी। दर्शकों को इस फिल्म की कहानी कुछ खास नहीं लगी, लेकिन इन दोनों स्टार की जोड़ी को काफी पसंद किया गया।

फिल्म- जीरो


इस फिल्म में भी अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म जीरो की शूटिंग इन दिनों जोरो पर है। फिल्म में अनुष्का के अलावा कटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

Manoj L

Exit mobile version