मल्लिका ने डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी से मुलाकात करने के बाद किया ये काम, फोटोज हुई वायरल

Mallika Sherawat meets Donald Trump's first wife
Mallika Sherawat meets Donald Trump’s first wife

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पिछले काफी लंबे समय से किसी भी फिल्म में नजर नही हैं.सूत्रों की माने तो मल्लिका ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड साइरिल ऑक्जेनफेंस से गुपचुप तरीके से शादी कर ली हैं.शायद यही वजह हैं कि वो मायानगरी की दुनिया से दूरी बनाते हुए पूरी तरह से फ्रांस में बस चुकी हैं.सिर्फ इतना ही नही मल्लिका इन दिनों मल्लिका फ्रेंच कुकिंग क्लासेस भी जा रही हैं ताकि वो साइरिल को उनका पसंदीदा खाना खिला सकें.वैसे बॉलीवुड से चाहे मल्लिका ने दूरी बना ली हो लेकिन सोशल मीडिया और इवेंट्स में वो काफी सक्रिय रहती हैं.दरअसल हाल ही में मल्लिका शेरावत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप से मुलाकात की और अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर उनके साथ अपनी फोटो भी शेयर की. मल्लिका ने इवाना के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए बेहद ही प्यारा कैप्शन लिखा, “इवाना ट्रंप के साथ बात कर अच्छा लगा, वह बेहतरीन शख्सियत हैं.”फिलहाल मल्लिका की इस पोस्ट को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं औऱ सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होते ही इनपर लाइक और कमेंट करने वालो का तांता लग गया.

फिलहाल इवाना चेक-अमेरिकन मूल की एक महिला व्यावसायी हैं और इसी के साथ वो एक फैशन मॉडल भी रह चुकी हैं. इवाना ने डोनल्ड ट्रंप से साल 1977 में शादी की थी लेकिन ये शादी इतनी कामयाब ना हो पाई जिस वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. बात करें मल्लिका शेरावत की तो वो साल 2015 में बॉलीवुड फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ में नजर आई थी.इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर और ओम पुरी जैसे कलाकार भी मुख्य किरदार में दिखाई दिए थे.इसके बाद उन्हें 2016 में चीनी फिल्म ‘टाइम राइडर्स’ में देखा गया था.

 

Manoj L

Exit mobile version