छोटे पर्दे में तलाक के बाद इन एक्ट्रेसेस के फिल्मी करियर ने आसमां की ऊँचाइयों पर लगाई छलांग !

मायानगरी की रंगीन दुनिया में अक्सर ये कहा जाता हैं कि तलाक या ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेसेस का करियर खत्म होता हुआ नजर आता हैं. लेकिन शायद अक्सर हम ये भूल जाते हैं कि हर एक शख्स का अपना अलग सफर और किस्मत होती हैं..इसी बीच छोटे पर्दे में कुछ ऐसी हसीनाओं के नाम भी हैं जिनकी ना सिर्फ तलाक के बाद फिल्मी दुनिया में किस्मत चमकी बल्कि सिल्वर स्क्रीन पर उन्होनें अपनी एक अलग पहचान भी बनाई.

जेनिफ़र विंगेट

बला की खूबसूरत जेनिफर विंगेट और करन सिहं ग्रोवर की लव लाइफ के बारे में तो हर कोई जानता होगा. लेकिन कुछ सालों के बाद दोनों का तलाक हो गया. जिसके बाद करन की जिंदगी में बॉलीवुड दिवा बिपाशा बसु ने एंट्री ली और टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपने करियर पर फोकस किया और टीवी शो माया के किरदार से सब लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली.

Jennifer Winget

श्वेता तिवारी

टेलीविजन एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस-4’ की विजेता श्वेता तिवारी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. श्वेता ने राजा चौधरी से तलाक के बाद अभिनव कोहली को तकरीबन 3 साल तक डेट किया. लेकिन अपनी एक्टिंग और हाजिरजवाबी के जरिए श्वेता ने छोटे पर्दे पर अपनी एक अलग पहचान बनाई.

रश्मि देसाई

टीवी जगत के पॉपुलर कपल नंदिश संधु और रश्मि देसाई की शादीशुदा जिंदगी में पिछले काफी समय से उथल-पुथल चल रही थी.तो वहीं रश्मि ने तलाक के लिए नंदीश के कैसेनोवा नेचर को जिम्मेदार ठहराया और शादी के कुछ सालों बाद ही दोनो ने तलाक ले लिया था. फिलहाल रश्मि ने अपने कैरियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी और मॉडलिंग ने ही इन्हें टीवी सीरियल उतरण में एंट्री दिलाई. जिसके बाद उन्हें कई सारे टीवी शो के बाद कई सारे ऑफर्स मिले.

शिल्पा शिंदे

40 साल की हो चुकी अंगूरी भाभी फेम टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अभी तक सिंगल है. हालांकि, 2009 में उनकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे, लेकिन वेडिंग के कुछ दिनों पहले उन्होंने शादी तोड़कर सबको चौंका दिया था. दरअसल शिल्पा ने शादी तोड़ने के पीछे की असली वजह साल 2016 में दिए एक इंटरव्यू में बताई थी. उनके मुताबिक, करवाचौथ के दो दिन पहले उन्हें एहसास हुआ कि रोमित एक एडजस्टिंग पति साबित नहीं हो सकते.

Manoj L

Exit mobile version