क्या अगर आर्यन और खुशी एक साथ फिल्म में नजर आते हैं, तो क्या वो अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में राज कर पाएंगे या नही ?

Khushi Kapoor And Aryan Khanबॉलीवुड में एक के बाद एक स्टार किड्स एंट्री कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म धड़क के जरिए जाह्नवी कपूर और ईशांन खट्टर ने सिनेजगत की शुरुआत की है और अब इस लिस्ट में जल्द ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी का नाम जुड़ने वाला हैं.

सुनने में यह भी आ रहा है कि करण जल्द ही दो और स्टार किड्स को डेब्यू करवाने की तैयारी में जुटे  हैं.सूत्रों की मानें तो  करन जौहर ने शाहरुख और बोनी कपूर के सामने अपनी फिल्म की प्लानिंग पेश की है, जिसमें दोनों के बच्चों को साथ में लॉन्च करने का सोचा जा रहा हैं और ऐसे में बोनी कपूर की ओर से भी खुशी को बॉलीवुड में एंट्री करने की इजाजत मिल गई है .दरऱअसल बोनी का मानना है कि अगर खुशी, करण जौहर के साथ डेब्यू करेंगी तो वो भी जाह्नवी की तरह स्टारडम हासिल कर पाएंगी.

जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर की आए दिन कई तस्वीरें सोशल मीडिया में छाई रहती हैं और करण ने तो ख़ुशी को इस के लिए  ग्रूमिंग टिप्स भी देने शुरू कर दिए हैं. खुशी हमेशा अपनी ग्लैमरस फोटोज और स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं.वैसे अब देखना तो यह हैं कि क्या अगर आर्यन और खुशी एक साथ फिल्म में नजर आते हैं, तो क्या वो अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में राज कर पाएंगे या नही.यानि कि क्या ये जोड़ी बॉक्सऑफिस पर कोई कमाल कर पाएगी या नही.फिलहाल अभी इन दोनों के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर किसी तरह की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

Manoj L

Exit mobile version