
आपको बता दें कि कपिल इस वक्त अपने करियर के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं दरअसल स्टार कॉमेडियन सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद द कपिल शर्मा शो को बंद कर दिया गया था. हालांकि इसके बाद फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा के जरिए कपिल ने टीवी पर वापसी की लेकिन महज कुछ एपिसोड के बाद यह शो इस साल अप्रैल में ऑफ एयर हो गया था.
इस बीच कपिल की फिल्म फिरंगी भी बॉक्स ऑफिस पर कोई लेकिन कोई धमाल नही मचा पाई. जिस वजह से यह खबरें आनी लगी कि कपिल डिप्रेशन में हैं और इसी दौरान उनकी कई तस्वीरें सामने आई थी जिसमें कपिल मोटे और बीमार नजर आ रहे थे.कपिल की गिनती छोटे पर्दे के फेमस कॉमेडियन में की जाती है.फिलहाल अब यह देखना होगा कि कपिल फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा शो से ही छोटे पर्दे पर वापसी करते हैं या फिर इस बार वह कोई और शो लेकर आएंगे. लेकिन अब देखना यह हैं कि क्या उन्हें अब भी लोगों का उतनी ही प्यार मिलेगा या नहीं.
