साल 2017 मे इन धमाकेदार जोड़ियों ने जीत लिया दर्शकों का दिल !

साल 2017 में हमें बॉक्स ऑफिस पर कई नई जोड़ियां देखने को मिली जिनमें से कुछ तो पर्दे पर हिट हुई औऱ कुछ फ्लॉप.वैसे ये जोड़िया फिल्म में बनाई तो डायरेक्टर ने लेकिन स्क्रीन में इन जोड़ियों को देखकर ऐसा लगा मानो रब ने बना दी जोड़ी. तो चलिए जानते हैं इस साल किन धमाकेदार जोड़ियों ने ली बॉलीवुड में एंट्री.

शाहरुख़ खान और माहिरा खान

इन दोनों की शानदार कैमिस्ट्री ने ना सिर्फ सभी लोगों का दिल जीता बल्कि ये दोनों साथ में काफी अच्छे भी लगते हैं.

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन

फिल्म राब्ता में नजर आने वाली कृति सेनन और सुशांत सिंह की जोड़ी भले ही पर्दे पर कुछ कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन रीयल लाइफ में लोग इनकी जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों की कैमिस्ट्री भी बेहद अच्छी हैं.

रितिक रोशन और यामी गौतम

फिल्म काबिल में यामी गौतम और ऋतिक की जोड़ी को काफी पसंद किया गया. तो वहीं सूत्रो की माने तो  ये जोड़ी एकबार फिर पर्दे पर नजर आ सकती हैं.

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर

डायरेक्‍टर मोहित सूरी की फिल्‍म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में पहली बार अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी एकसाथ नजर आई.वैसे आपको बता दें कि हाल ही में इस जोड़ी को फिल्मफेयर मैग्जीन ने अपने कवर पेज के लिए चुना है.

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर

इस फिल्म में पहली बार भूमि पेडनेकर और अक्षय कुमार एकसाथ काम कर रहे हैं.इन दोनों की कैमिस्ट्री इतनी शानदार हैं कि ये फिल्म आपके देखने की वजह बनती हैं.वैसे इन दोनों की जोड़ी सबसे जुदा हैं.

दिलजीत दोसांझ और अनुष्का शर्मा

फिल्लौरी में दिलजीत और अनुष्का की प्रेम कहानी दिखाई गई है जो शादी तक पहुंचने में नाकाम रहती है. इस फिल्म में दिलजीत औऱ अनुष्का की जोड़ी को काफी पसंद किया गया.

Manoj L

Exit mobile version