बॉलीवुड के इन स्टार्स ने अपने ही फैंस के साथ रचा ली शादी !

Bollywood Stars Who Married Their Fansबॉलीवुड स्टार्स की लाइफ में अगर कुछ खास होता हैं तो वो हैं उनके फैंस का प्यार.तो वहीं कुछ फैंस भी अपने मनपसंदीदा स्टार्स के लिए इतने क्रेजी होते हैं कि वो सितारों के साथ शादी करने के लिए बेताब रहते हैं. वैसे सबका तो नही लेकिन कुछ फैंस ऐसे होते हैं जिनका यह सपना पूरा हो जाता हैं.तो चलिए जानते हैं उन स्टार्स के बारें में जिन्होनें ने रचाई अपने फैंस के साथ शादी.

जूही चावला : बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने कई बड़े सितारों के साथ काम किया और कई सुपरहिट फ़िल्में दी.लेकिन उन्होनें अपने सबसे बड़े फैन बिजनेसमैन जय मेहता के साथ शादी रचाई.

शिल्पा शेट्टी : बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने ब्रिटिश के एक बहुत बड़े बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई जो कि उनके बहुत बड़े फैन हैं.दरअसल पहले दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और फिर दोनों हमेशा हमेशा के लिए एक दूसर के हो गए.

राजेश खन्ना : बॉलीवुड के बाबूमोशॉय राजेश खन्ना की जिंदगी में फैंस की लिस्ट बेहद लंबी हैं. सूत्रों की मानें तो डिंपल कपाड़िया भी राजेश खन्ना की एक बहुत बड़ी प्रशंसक हुआ करती थी.तो वहीं साल 1973 में राजेश खन्ना ने अपने से आधी उम्र की डिम्पल के साथ शादी कर ली.इस दौरान डिंपल की उम्र सिर्फ 16 साल ही थी.लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था क्योंकि साल 1984 में दोनों एकदूसरे से अलग हो गए.

ईशा देओल : बॉलीवुड के जाने माने सितारे धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने अपने करियर में ज़्यादा फ़िल्में नहीं की मगर उनके फैंस में कोई कमी नहीं थी.लेकिन ईशा ने भी अपने बड़े फैन से ही रियल लाइफ में लव मैरिज की है.दरअसल भारत तख्तानी जो की उनके क्लासमेट भी रह चुके है और ईशा को पसंद करते थे इसीलिए ईशा और भारत ने शादी कर ली.

इमरान खान : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के भांजे इमरान खान ने अपनी सबसे बड़ी फैन अवंतिका मलिक के साथ शादी की.यह कपल देखने में बेहद क्यूट लगता हैं.

Manoj L

Exit mobile version