
कप्तान कृति वर्मा और सोमी में हुई तकरार
शो के चौथे दिन बिग बॉस ने घर में कप्तान का चुनाव करने के लिए एक टास्क दिया था जिसमे कृति वर्मा की जोड़ी ने दीपिका को मात देकर कप्तानी पर कब्ज़ा किया और फिर कृति ने कप्तान बनने के बाद सभी घरवालों की अलग अलग कामों पर ड्यूटी लगा रही थी तो जब कृति ने सोमी को काम दिया तो उन्होंने उस काम को करने से मना कर दिया जिसके बाद उन दोनों में जमकर बहस हुई और इस बहस के बाद सोमी के ऊपर घर से बाहर निकलने का खतरा भी मंडराने लगा है.
दीपिका की भी आँख में आये आंसू
चौथे दिन जब कप्तानी के टास्क में दीपिका हार गयी तो उसके बाद वह बहुत रोई घरवालें उन्हें सँभालते हुए नजर आये. हालाँकि सभी घरवाले कीर्ति की जगह दीपिका को ही घर के कप्तान में देखना चाहते थे
बिहार से आये गायक दीपक कुमार शुरू से अपने बड़बोलेपन के कारण बिग बॉस के इस बारहवे सीजन में चर्चा का विषय बने हुए है. अब उन्होंने फिर ज्यादा बोलते हुए घर के सबसे सीनियर सदस्य अनूप जलोटा पर कई गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि अनूप जी ऊपर से कुछ और लेकिन अंदर से कुछ और है. वह सबके सामने भले बने रहने का नाटक करते है लेकिन माइंड गेम भी खेलते है
