
जब अनूप हुए जसलीन से अलग
सोमवार को बिग बॉस ने एक टास्क दिया था जिस्म दो में से एक पार्टनर का अपहरण होने पर उसे दूसरे पार्टनर के द्वारा बचना था. जब दीपिका ने अनूप का अपहरण किया और उन्होंने जसलीन से उसके कपड़े और मेकअप का सामान मांगा तो उन्होंने इंकार कर दिया इसके बाद अनूप जलोटा ने मंगलवार को अलग होने की घोषणा कर दी. उन्होंने कहा कि जसलीन के व्यवहार से मुझे बहुत बुरा लगा है. और अब मैं बिल्कुल अकेला हूं मैं किसी का जोड़ीदार नहीं हूं और मैं इस जोड़ी को तोड़ता हूं. टास्क में हारने वाली जोड़ी को नॉमिनेट भी होना था ये दोनों ही नॉमिनेट भी हो गए हैं
जब जसलीन फूट फूट कर रोई
जब अनूप जलोटा ने जसलीन से अलग होने का ऐलान किया तो उसके बाद जसलीन ने अनूप को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने. जसलीन ने कहा कि वह केवल एक टास्क था उसके ऊपर आप मुझसे अलग नहीं हो सकते लेकिन अनूप ने अपना फैसला बदलने से मना कर दिया और उन्होंने कहा कि मैं आपके कल के व्यवहार से बहुत आहत हूं इसलिए मैं अपना फैसला नहीं बदलने वाला. इसके बाद जसलीन बहुत फूट-फूट कर रोई और सभी घरवाले उनको संभालने के लिए पहुंच गए
