सुई धागा में सिर्फ २० मिनट में तैयार हो जाती थी अनुष्का, इंस्टग्राम पर शेयर किया यह वीडियो

varun dhawan & anushka sharma Movieबॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म सुई धागा-मेड इन इंडिया का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब छा गया हैं. यह फिल्म जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया से प्रेरित है तो वहीं अनुष्का शर्मा का ममता वाला किरदार भी काफी सुर्खियां बटोर रहा हैं. यह किरदार इस वजह से भी बेहद खास हैं क्योंकि ममता अपने हुनर के दम पर ना सिर्फ खुद बल्कि अपने पति मौजी को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती है.

हाल ही में अनुष्का ने खुद ही अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह किस तरह से सिर्फ २० मिनट में तैयार हो जाती थी.अनुष्का ने इस वीडियो में बताया कि ममता के किरदार के लिए उन्हें बिंदी, चूड़ी, गले में काला धागा पहनना जरूरी था. वह बताती हैं कि उन्हें ज्यादा अपने हेयरस्टाइल का ध्यान रखना पड़ता था.इसके अलावा उन्होनें यह भी बताया कि इस किरदार को बेखूबी पर्दे पर उतारने के लिए उन्होनें काफी मेहनत की हैं और यह किरदार भी उनके फिल्मी करियर में सबसे अहम हैं.वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर दर्शन जालान ने बताया कि उन्होंने अनुष्का के इस लुक के लिए ग्रामीण गृहणियों को लेकर खूब रिसर्च की थी.

वहीं इस फिल्म का कौशल विकास से जुड़े होने की वजह से अनुष्का और वरुण अमदाबाद, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, पुणे, जयपुर, चंडीगढ़ और इंदौर सहित लगभग १० ओर शहरों और कई गांव में जाकर प्रमोशन कर रहे हैं.वैसे इस वीडियो को देखकर तो यही लग रहा हैं किअ नुष्का एक बार फिर से अपनी एक्टिंग से अपने दिलों पर राज करेगी.लेकिन क्या अनुष्का इस किरदार से लोगों को इम्प्रेस करने में कामयाब हो पाएगी या नहीं ?

Manoj L

Exit mobile version