अनुष्का शर्मा की वह पांच सुपरहिट फिल्में जिसने आपको बनाया उनका फैन

अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने बैंड बाजा बारात, बदमाश कंपनी और लेडीज vs रिकी बहल जैसी कई शानदार फिल्में की। वह अपनी फिल्मों से दर्शकों के बीच छाप छोड़ चुकी हैं। आज हम आपको बताते हैं अनुष्का शर्मा की पांच बेस्ट फिल्में जिन्हें आप कभी नहीं भूल पाएंगे…

फिल्म- जब तक है जान

अनुष्का शर्मा के साथ इस फिल्म में किंग खान यानि शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी नजर आए थे। यश राज फिल्मस के बैनर तले बनी यह एक लव स्टोरी थी। इसमें अनुष्का डिस्कवरी चैनल के लिए काम करती हैं। यह फिल्म साल 2012 में आई थी।

फिल्म- पीके

आमिर खान स्टारर फिल्म पीके साल 2014 में आई थी। इस फिल्म में अनुष्का ने एक न्यूज रिपोर्टर का रोल किया था, जो काफी दिलचस्प था। इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

फिल्म- एनएच 10

अनुष्का शर्मा की यह फिल्म 2015 में आई थी। खास बात यह है कि उन्होंने एनएच 10 फिल्म में बॉलीवुड में निर्मता के तौर पर डेब्यू भी किया है। उनकी यह फिल्म साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों में से एक है।

फिल्म- सुल्तान

इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और सलमान खान की जोड़ी ने काफी धमाल मचाया था। सुल्तान फिल्म में इन दोनों ने ही पहलवान का किरदार किया था। साल 2015 में आई फिल्म सुल्तान साल की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म बनी।

फिल्म- ऐ दिल है मुश्किल

 

रणबीर कपूर, एश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा स्टारर यह फिल्म भी साल 2015 में ही आई थी। मल्टीस्टारर यह एक लव स्टोरी फिल्म थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा की एक्टिंग की दर्शकों ने काफी तारीफ की थी।

Manoj L

Exit mobile version