आनेवाली फिल्मों में दिखेगा आलिया भट्ट कर अलग-अलग अवतार

आलिया भट्ट बॉलीवुड में इस समय काम कर रही सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं. चौंकाने वाली बात तो ये है कि 5 साल पहले किसी को आलिया के बारे में पता भी नहीं था और अब अपने बेहतरीन परफॉरमेंसेस के साथ आलिया सभी की चहीती बन गयी हैं. चाहे हम आलिया की खूबसूरती की बात करें या उनके एक्टिंग टैलेंट की इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि इंडस्ट्री में उनका भविष्य उज्जवल है. आलिया के पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है. 24 साल की इस एक्ट्रेस के पास आगे आने वाली फिल्मों में भी कई वसेर्टाइल रोल हैं. आलिया के अब तक के सफर को देखें तो एक बात निश्चित लगती है कि आने वाले समय में भी ये एक्ट्रेस अपने किरदारों के जरिए चौंकाने जा रही हैं. आलिया के पास इन दिनों ‘राजी’, ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘गली बॉय’ जैसी फिल्मों के रूप में तीन बड़ी फिल्में मौजूद हैं. इन तीनों ही फिल्मों में आलिया अलग-अलग किरदार में नजर आने वाली हैं.

आइये आपको बताएं आलिया की आने वाली फिल्मों के बारे में –

राजी

काफी सोचने समझने के बाद आलिया भट्ट ने डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म ‘राजी’ को करने के लिए हां कही थी. अब इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और फिल्म में आलिया और एक्टर विक्कु कौशल काम कर रहे हैं. ये फिल्म 11 मई 2018 को रिलीज होगी. फिल्म में आलिया और विक्की के अलावा अमृता खानविलकर का भी अहम रोल है. ये फिल्म हरिंदर सिक्का की किताब ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित है. फिल्म में विक्की कौशल एक पाकिस्तानी आर्मी आॅफिसर की भूमिका में हैं जो एक कश्मीरी लड़की से शादी करते हैं. विवाह के बाद वो अपनी बेगम के जरिए भारतीय सेना को ऐसी गुप्त सूचनाएं देता है जिससे भारतीय सेना के जवानों की जान बच जाती है. आलिया वही कश्मीरी लड़की के रोल में हैं.

Raazi – Calling Sehmat

ब्रह्मास्त्र

डायरेक्टर अयान मुखर्जी ‘रॉकस्टार’ रणबीर कपूर एक बार साथ में फिल्म कर रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आएंगी. इनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ एक सुपरहीरो फिल्म होगी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं. ये फिल्म 2019 में आएगी. फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग इजराइल में हो चुकी है और अब बुल्गारिया में शूटिंग चल रही है.

गली बॉय

निर्देशक जोया अख्तर आलिया और रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘गली बॉय’ बनाने जा रही हैं. ये फिल्म मुंबई के चॉल में रहने वाले रैपर्स के बारे में है. ‘गली बॉय’ 2018 में रिलीज होना तय हुई है. फिल्म की कुछ शूटिंग मुंबई के धारावी समेत कई लोकेशन्स में की जा रही है.

Watch Best Comedy Videos Of Rajpal Yadav And Vijay Raaz

https://www.youtube.com/watch?v=7bVBp5CMmnw&t=145s

 

Manoj L

Exit mobile version