मिथुन के बाद इन स्टार्स ने डिस्को डांस करके सबको बना दिया अपना दिवाना !

mithun

बॉलीवुड फिल्मों के गानो को हमेशा से तरजीह मिली है.इस वजह से बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स है जिनके शानदार डांस पर पूरी दुनिया थिरकने को मजबूर हो जाती हैं.वैसे एक दौर था जब मिथुन दा के रुप में फिल्म इंडस्ट्री को पहले डिस्को डॉंसर मिले थे.लेकिन मिथुन के बाद ऋषि कपूर, गोविंदा, जावेद जाफरी और आमिर खान जैसे कई स्टार्स डिस्को अंदाज़ में नजर आ चुके हैं.तो चलिए जानते हैं उन स्टार्स के बारें में जिन्होनें अपने डिस्को डांस से सभी को अपना दिवाना बना दिया.

 

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरूआत एक डांसर के रूप में शुरू की थी, लेकिन कुछ समय बाद वह पॉपुलर एक्‍टर के रूप में पहचाने जाने लगे.साल 1982 में आई फिल्‍म डिस्‍कोडांसर में इन्‍हें स्‍ट्रीट डांसर जिम्‍मी के रूप में एक बड़ी पहचान मिली थी.वैसे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गौरंगा चक्रवर्ती का नाम स्‍टेज की दुनिया में मिथुन चक्रवर्ती के नाम से अधिक पहचाना जाता है.

गोविंदा

80 और 90 के दशक के पॉपलुर एक्टर गोविंदा वो एक्टर थे जिन्होनें लोगों कोहंसाने के साथ-साथ डांस करना भी सिखाया.हालांकि उनके स्टेप्स तो कोई भी कॉपी कर लें. लेकिन जो डांस उनका चेहरा करता है, उसे कॉपी करना बेहद मुश्किल हैं.शुरुआत में गोविंदा ने डिस्को नंबर पर डांस करके ही फिल्म नगरी में अपनी पहचान बनाई थी.

अक्षय कुमार

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार आज इंडस्ट्री के एक कामयाब अभिनेता हैं और उनकी फिल्मों में वह बिजनेस के अलावा कंटेंट का भी विशेष ध्यान रखते हैं.तो वहीं अक्षय कुमार ने भी फिल्म ‘एक्शन रिप्ले’ का गाना ‘ज़ोर का झटका’ पर डिस्को करके इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया हैं.

अमिताभ बच्चन

हिन्दी सिनेमा में चार दशकों से ज्यादा का वक्त बिता चुके अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म बुड्ढा होगा तेरा बाप में एक अलग अंदाज़ में डिस्को डांस करके सब को चौंका दिया था.

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिसनें बॉलीवुड के 100 सालो में से 85 वर्ष का योगदान दिया है.ऋषि कपूर अपने जमाने में चॉकलेटी हीरो के रूप में जाने जाते हैं. लेकिन फिल्म ‘क़र्ज़’ का गाना मेरी उमर के नौजवानों में ऋषि ने सफ़ेद चमकदार कपड़ों में डिस्को डांस करके मिथुन दा की याद दिला दी थी.

 

Manoj L

Exit mobile version