
दीपिका पादुकोण : ह्यूगो बॉस, राल्फ लॉरेन और एस्टी लॉडर बॉलीवुड की पद्मावती यानी दीपिका पादुकोण के पसंदीदा परफ्यूम हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन : 100 मिलीलीटर के लिए पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय 4000 रुपये खर्च करती है । क्लिनिक हैप्पी एक ऐसा परफ्यूम है जिसे ऐश्वर्या राय बच्चन द्वारा इस्तेमाल भी किया जाता है और पसंद किया जाता है। इस परफ्यूम में फलों की सुगंध आती है जिसे दुनिया की लगभग सभी लड़कियां पसंद करती है।
शिल्पा शेट्टी : 1999 में फ्रांसिस कुर्कडजियन द्वारा बनाये गये 100 एमएल परफ्यूम की कीमत 1500 रुपये है और इस ग्रीन टी परफ्यूम की शिल्पा शेट्टी बहुत बड़ी प्रशंसक है।
सोनम कपूर : माइकल कोर्स सोनम कपूर का पसंदीदा परफ्यूम है। फलों की गंध से युक्त इस परफ्यूम की 100 एमएल बोतल की कीमत 6500 रुपये है।
करीना कपूर खान : करीना कपूर खान हर समय जीन पॉल गॉलियर क्लासिक लगाना पसंद करती हैं।
कंगाना रानौत : चैनल नंबर 5 परफ्यूम कंगना रानौत का सबसे पसंदीदा परफ्यूम है। इस परफ्यूम की 100 मिलीलीटर बोतल खरीदने के लिए आपको 10000 रुपये खर्च होंगे।
सुष्मिता सेन : सुष्मिता सेन एलिजाबेथ आर्डेन का रेड डोर परफ्यूम पसंद करती हैं। इस परफ्यूम की कीमत 3300 रुपये है।
प्रियंका चोपड़ा : पिग्गी चॉप्स को 1998 में हैरी फ्रॉमोंट द्वारा निर्मित राल्फ लॉरेन ‘रोमांस’ परफ्यूम बहुत पसंद है। 100 मिलीलीटर परफ्यूम की कीमत 5000 रुपये है।
कैटरीना कैफ : जब कैटरीना कैफ के पसंदीदा परफ्यूम की बात आती है, तो यह गुच्ची का रश है। गुच्ची रश की 75 मिलीलीटर की बोतल 5000 रूपए की है।
आलिया भट्ट : उम्र में कम लेकिन अपनी शानदार एक्टिंग से बड़ी से बड़ी अभिनेत्री को मात देने वाली महेश भट्ट की लाडली बेटी आलिय भट्ट का पसंदीदा परफ्यूम अरमानी कोड है जिसकी कीमत 5000-5500 रुपये के बीच है।
Recommended Video :
https://www.youtube.com/watch?v=7bVBp5CMmnw
