हिंदी मीडियम 2 में सारा अली ख़ान बनेंगी इरफान ख़ान की बेटी

हिंदी मीडियम 2 में सारा अली

अभिनेता इरफान खान और अभिनेत्री सबा क़मर की फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ ने कई तरह के अवार्ड जीते. साल 2017 में आई इस फिल्म को लोगों ने इतना प्यार दिया कि मेकर्स सिक्वल बनाने के बारे में सोचने को मजबूर हो गए. 9 फरवरी के दिन इस बात की घोषणा की गई थी कि ‘हिंदी मीडियम 2’ फिल्म की शूटिंग इस साल के अगस्त महीने से शुरू कर दी जाएगी. सिक्वल में एक बार फिर इरफान खान दिल्ली के बिजेनसमैन राज बत्रा की भूमिका में होंगे लेकिन उनकी पत्नी का किरदार कौन सी अभिनेत्री निभाएगी ये अभी तय नही है. गौरतलब है कि इस फिल्म से पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर और बाल कलाकार दिशिता सहगल (पिया) का पत्ता कट कर दिया गया है.

सारा अली खान निभा सकती हैं इरफान खान की बेटी का रोल

‘हिंदी मीडियम 2’ में इरफान खान अपनी 15 साल की बेटी की बेहतरीन शिक्षा के लिए एजुकेशन सिस्टम से जूझते दिखेंगे. एक अखबार की खबर के मुताबिक़ इरफान की बेटी के रोल में सारा दिख सकती हैं.

एजुकेशन सिस्टम की पोल खोलेगी ‘हिंदी मीडियम 2′

ये फिल्म भारत के कॉलेज एजुकेशन सिस्टम की पोल खोलती नजर आएगी. अपनी बेटी को बेस्ट कॉलेज में एडमिशन दिलाने की जद्दोजहद में इरफान जुटे होंगे. ‘हिंदी मीडियम’ फिल्म के निर्देशक साकेत चौधरी को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. हिंदी मीडियम 2 की डायरेक्शन की कमान किसे मिलेगी ये देखना बड़ा दिलचस्प होगा.

Manoj L

Exit mobile version