
2006 में शुरू हुआ था शो
कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला बिग बॉस 2006 में शुरू हुआ था। इस शो का पहला सीजन बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने किया था। लेकिन इसे दर्शकों का वह रिस्पांस नहीं मिल पाया था जिसकी चैनल और शो के प्रोड्यूसर उम्मीद कर रहे थे। फिर इसके बाद शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी अरशद वारसी को मिली। लेकिन फिर वही ढाक के तीन पात अमिताभ के बाद अरशद को भी लोगों ने सिरे से नकार दिया। फिर उसके बाद इस शो से जुड़े बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान और सलमान खान के शो से जुड़ते ही रातो-रात इस शो की टीआरपी ने सभी चैनलों के कार्यक्रम को मात दे दी। और उसके बाद चैनल को भी समझ में आ गया कि यदि शौ को चलाना है तो सलमान खान को होस्ट रखना ही पड़ेगा।
संजय दत्त को भी मिली थी जिम्मेदारी
बिग बॉस शो में एक सीजन को बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त ने भी होस्ट किया था। और बीच-बीच में सलमान खान शो में आते थे लेकिन शो खत्म होने के बाद चैनल ने जब शो की टीआरपी चेक की तो उसने पाया कि जिस एपिसोड में सलमान आए हैं उस दिन शो की टीआरपी जबरदस्त रही है।
इस बार नहीं दिखेंगे सलमान
सलमान खान इन दिनों दबंग 3 भारत और रेस 3 में व्यस्त हैं। वही चैनल ने बिग बॉस सीजन 12 के लिए ऑडिशन शुरू कर दिया है तो ऐसे में इस बार सलमान खान के शो में दिखाई देने की उम्मीद कम है। लेकिन चैनल ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है और उसने कहा है कि सलमान खान की बिग बॉस सीजन 12 के होस्ट होंगे।
