शादियों का सीजन हुआ शुरु, बी-टाउन की यह जोड़ी दुनिया के सबसे खूबसूरत लेक में लेगी सात फेरे !

Ranveer And Deepika Destinaton Wedding Locationराम-लीला की जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो, लोम्बार्डी में ड्रीम वेडिंग करने जा रहे हैं. शादी 10 नवंबर को होगी, रणवीर और दीपिका के नजदीकी सूत्रों से पता चला हैं कि इस लेक के पास एक बेहद खूबसूरत विला है और यहीं पर शादी से संबधित सारी रस्मों को निभाया जाएगा.दरअसल इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता की वजह से ही दीपिका और रणवीर ने इसे चुना हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा कोई भी सेलेब्रिटी शादी में शामिल नहीं होगा.

Ranveer singh and Deepika Padukone

लेकिन अर्जुन कपूर, रणवीर के बहुत अच्छे दोस्त हैं इसलिए शायद वो शादी में शामिल हो सकते हैं. इसके साथ -साथ शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे.146 स्क्वेयर किलोमीटर तक फैला और करीबन 1,300 फीट गहरा हुआ लेक कोमो इटली का तीसरा सबसे बड़ा लेक है और इसे इटली का एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी माना जाता है. यह रोमन काल से ही अमीर लोगों के बीच हॉलिडे डेस्टिनेशन के रूप में मशहूर रहा है.लेकिन विराट – अनुष्का की तरह रणवीर दीपिका भी भारत में दो रिसेप्शन दे सकते हैं.जिसमें पूरे बॉलीवुड के शामिल होने की उम्मीद है.

वैसे दीपिका और रणवीर ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया लेकिन सूत्रों की मानें तो साल 2013 से ही यह कपल डेट कर रहे हैं. दोनों ने साथ में गोलियों की रामसलीला: रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी हिट फिल्में दी हैं..पिछले साल अनुष्का और विराट ने साउथ इटली Tuscany में Borgo Finocchieto नाम की historic property में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी.लेकिन यह वेडिंग विराट – अनुष्का से ज्यादा आलीशान होगी. वैसे इऩ दिनों रणवीर अपनी शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.

Manoj L

Exit mobile version