ये हैं बॉलीवुड के 10 सबसे शानदार कॉमेडियन

ये हैं बॉलीवुड के 10 सबसे शानदार कॉमेडियन
ये हैं बॉलीवुड के 10 सबसे शानदार कॉमेडियन

हर साल कई एक्टर्स बॉलीवुड में एंट्री करते हैं और ये अभिनेता अपनी पसंद के हिसाब से फिल्मों में अपने रोल का चयन करते हैं. कुछ रोमांटिक फिल्में करते हैं तो कुछ स्पेशल फिल्मों का रुख़ करते हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो कॉमेडी फिल्मों की राह पकड़ते हैं. भारत में कॉमेडी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है उसी तरह कॉमेडियन की भी अपनी अलग ही फैन फॉलोइंग होती है. कहते हैं रुलाने से ज़्यादा मुश्किल होता है किसी को हंसाना, आइए जानते हैं वो कौन से एक्टर हैं जो कॉमेडी कर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं.

राजपाल यादव- राजपाल यादव ने बॉलीवुड में उस दौर में एंट्री की थी जब दर्शकों को एक्शन और ड्रामा फिल्में देखने का ज़्यादा शौक था. लेकिन उन्होंने कम ही समय में अपनी कॉमेडी से दर्शकों के दिल में जगह बना ली. छुप छुप के, ढोल, मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी जगह बना ली.

Rajpal yadav

परेश रावल– फिल्म हेराफेरी के बाबू भाई का रोल किसे याद नहीं होगा. अपनी कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाने में परेश रावल का कोई सानी नहीं. पद्म श्री से सम्मानित परेश रावल ने अपने करियर की शुरुआत नेगेटिव रोल से की थी और बाद में कॉमेडी का रुख़ कर लिया.

Paresh Rawal

अरशद वारसी– सर्किट के रोल से मशहूर अरशद की कॉमिक टाइमिंग का हर कोई कायल है. गोलमाल सीरीज़, मुन्नाभाई एमबीबीएस, धमाल जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी कॉमेडी का लोह मनवाया.

जॉनी लीवर– हर उमर के लोगों के पसंदीदा कॉमेडियन जॉनी लीवर ने सबसे लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया. उनके एक्सप्रेशन और उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की है.

johny lever

विजय राज – कौवा बिरयानी के जुमले को मशहूर करने वाले विजय राज की कॉमेडी के आगे बड़े बड़े धुरंधर फेल हो जाते हैं. रन फिल्म में अभिषेक से ज़्यादा सुर्खिया विजय राज ने बटोरी. वहीं मॉनसून वेडिंग में दुबेजी का किरदार विजय के बेस्ट किरदारों में से एक हैं.

Vijay Raaz

दीपक डोबरियाल– तनु वेड्स मनु से मशहूर हुए पप्पी यानी दीपक डोबरियाल को कॉमेडी के लिए ज़रा भी मेहनत नहीं करनी पड़ती उनकी हर बात इतनी नैचुरल लगती है कि मानो बिना सोचे ही कोई गुदगुदाने वाली बात बोल दी गई हो.

Deepak Dobriyal

संजय मिश्रा– बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर संजय मिश्रा उन चंद एक्टर्स में से एक हैं जो हर किरदार में जान फूंक देते हैं और जब बात हो कॉमेडी की तो इनसे बेहतर कोई नहीं. गोलमाल, धमाल, फंस गए रे ओबामा और दिलवाले में उन्हें कॉमेडी के लिए बहुत प्रशंसा मिली.

Sanjay Mishra

गोवर्धन असरानी– असरानी के नाम से मशहूर वो गुज़रे ज़माने के ऐसे कॉमेडियन थे जिनका दूर दूर तक कोई कॉम्पिटीशन नहीं होता था. वो कॉमेडी के बेताज बादशाह थे. उन्होंने अपनी कॉमेडी से लोगों का मनोरंजन तो किया है साथ ही कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए.

गोवर्धन असरानी OR Govardhan Asrani

सौरभ शुक्ला – बर्फी और जॉली एलएलबी 2, किक, पीके आदि फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर सौरभ बहुत अच्छे कॉमेडियन हैं. सौरभ न सिर्फ एक कुशल अभिनेता हैं बल्कि एक मंझे हुए निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर भी हैं.

सौरभ शुक्ला Or Saurabh Shukla

Manoj L

Exit mobile version