
लेकिन जल्द ही सलमान अपने खास दोस्त मोहनीश की बेटी प्रनूतन को भी अगली फिल्म से लॉन्च करने जा रहे हैं. इस फिल्म को नितिन कक्कड़ डायरेक्ट करेंगे.दरअसल सलमान खान को बॉलीवुड में एंट्री करने वाले न्यू कमर्स का गॉडफादर कहा जाता है.
यह फिल्म सलमान के बैनर तले बनेगी.सूत्रों की मानें तो प्रनूतन की इस फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर में शुरू होगी. वैसे प्रनूतन भी अपनी दादी की तरह ही बेहद खूबसूरत नजर आती हैं.प्रानूतन लॉ ग्रेजुएट हैं और मोहनीश बहल के सोशल मीडिया एकाउंट्स को सँभालने की ज़िम्मेदारी भी इन्हीं के हाथ में हैं .आपको बता दें कि नूतन की शादी रजनीश बहल से हुई थी.
मोहनीश बहल नूतन के इकलौते बेटे हैं. मोहनीश ने अभिनेत्री एकता सोहिनी से शादी की. मोहनीश और एकता की बेटी हैं प्रनूतन जो नैन नक्श के मामले में अपनी दादी पर गई हैं.