बॉलीवुड के इन स्टार्स ने यहां बिताएं अपने हनीमून के हसीन पल

बॉलीवुड के कई हॉट और क्यूट कप्लस ने शादी के बाद अपने हनीमून को इतना शानदार और यादगार बनाया है कि उन्हें देखकर हर कोई अपना हनीमून भी उसी जगह उसी तरह मनाना चाहेगा. वैसे तो यह स्टार्स की प्राइवेसी का भी सवाल होता है इसलिए हर कोई कपल इसे रिवील नहीं करना चाहता लेकिन फिर भी कुछ स्टार्स ऐसे होते हैं जो यह रिवील कर देते हैं कि वे हनीमून के लिए कहां गये थे.तो चलिए जानते बॉलीवुड के इन स्टार्स ने कहां कहां मनाया अपना हनीमून

शाहरुख-गौरी

बॉलीवुड का सबसे लविंग और फेमस कपल शाहरूख और गौरी खान मोहब्बत,रोमांस और पैशन की सिटी पेरिस में हनीमून मनाने गए थे.

अभिषेक बच्चन और एश्वर्या रॉय

बच्चन परिवार के बेटे-बहु, अभिषेक बच्चन और एश्वर्या रॉय बच्चन हनीमून के लिए यूरोप गए थे.वैसे पर्सनल और रोमांटिक वेकेशन बिताने के लिए ये कपल खासतौर पर न्यूयॉर्क ही जाता है.

सैफकरीना


अपनी शाही शादी के बाद सैफ अली खान अपनी बेगम करीना को लेकर हनीमून मनाने स्विटजरलैंड गए थे.तो वहीं अपनी मोहब्बत का सरुर हमेशा तरोताजा बनाए रखने के लिए यहां कई बार जा चुके है.

शाहिद-मीरा

बॉलीवुड का क्यूट कपल शाहिद और मीरा की अरेंज मैरिज हुई थी.ये दोनों अपना हनीमून मनाने के लिए लंदन गए थे.

राज कुन्द्रा- शिल्पा शेट्टी

शिल्पा और राज ने अपना हनीमून नीले पानी और नीले आकाश के बीच रोमांस का अहसास दिलाने वाले बहामास में मनाया था.

इमरानअवंतिका


बी-टाउन के चॉकलेटी बॉय इमरान खान और अवंतिका मल्लिक ने शादी के बाद अपना कीमती प्यार भरा समय फुकेट बिताया था.

आमिर खानकिरण राव 


आमिर और किरण ने अपनी शादी की तरह ही अपना हनीमून भी बहुत ही सिंपल तरीके से महाराष्ट्र के हरेभरे फेमस टूरिस्ट प्लेस पंचगनी में मनाया था.

साहिल- दिया मिर्जा

बॉलीवुड की क्यूट एक्टऐस दिया मिर्जा और उनके पति साहिद संघा अपनी शादी के लगभग 10 साल के बाद टर्की में हनीमून मनाने गए थे.

सिध्दार्थ राय कपूर और विद्या बालन

प्रोड्यूसर सिध्दार्थ के साथ शादी करके विद्या कैरीबियन आइसलैंड अपना हनीमून मनाने गयीं थी.

Manoj L

Exit mobile version