बॉलीवुड की 8 कम बजट फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर साबित हुईं ब्लॉकबस्टर

Bollywood Small Budget Movies
Bollywood Small Budget Movies

बॉलीवुड में एक दौर था जब प्रोड्यूसर फिल्म के लिए दिल खोलकर खर्च करते थे. ऐसा कम ही होता था जब कोई बड़े बैनर की फिल्में कम बजट में निपट जाया करती थीं. लेकिन अब वक़्त बदल चुका है अब ज़्यादातर छोटे बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती नज़र आती हैं. आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिन्होंने अपनी लागत से तीन-चार गुना ज़्यादा कमाई की.

1.पान सिंह तोमर-इरखान ख़ान अभिनीत नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले सेना के एक सिपाही की सच्ची कहानी पर बनी इस फिल्म की लागत 8 करोड़ रुपये थी लेकिन इस फिल्म ने अपनी लागत से 5 गुना ज़्यादा 40 करोड़ की कमाई की थी.

Paan Singh Tomar

2.प्यार का पंचनामा- तीन दोस्तों की यह दिलचस्प कहानी यंगस्टर्स को बहुत पसंद आई थी. 7 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 20 करोड़ की कमाई की थी.

3.तनु वेड्स मनु- कंगना रनौत और आर माधवन अभिनीत इस शानदार फिल्म ने भी कई बड़ी बजट की फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया था. 17.5 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 56 करोड़ रुपये कमाए थे.

4.लंचबॉक्स-एक साधारण कहानी के असाधारण प्रेजेंटेशन से यह फिल्म काफी मशहूर हुई. इस फिल्म को बनाने में 10 करोड़ रुपये खर्च हुए थे लेकिन इसकी कमाई 25 करोड़ रुपये हुई थी.

5. पीपली लाइव- किसानों की आत्महत्या जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे को हास्यव्यंग्य के रुप में पेश करने वाली इस फिल्म की लागत 10 करोड़ थी जबकि इसकी कमाई 41 करोड़ रुपये हुई.

6. विकी डोनर- आयुष्मान खुराना और यामी गौतम की इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े. 5 करोड़ में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 65 करोड़ की कमाई की थी.

vicky Donor

7. नो वन किल्ड जैसिका- एक रियल मर्डर पर आधारित इस फिल्म की लागत 9 करोड़ रुपये थी जबकि इसकी कमाई 50 करोड़ रुपये हुई थी.

8. हमारी अधूरी कहानी-विद्या बालन और इमरान हाशमी की इस फिल्म ने 78 करोड़ की शानदार कमाई की जबकि इसका बजट सिर्फ 8 करोड़ था.

Manoj L

Exit mobile version