बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के नाम पर श्रीदेवी ने रखा जाह्नवी कपूर का नाम

Janhvi Kapoor And Sri Devi Kapoor
Janhvi Kapoor And Sri Devi Kapoor

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्‍म ‘धड़क’ से बड़े पर्दे पर एंट्री कर रही हैं. तो वहीं खुद को पर्दे पर देखने को लेकर जाह्नवी की बेसब्री बढ़ती जा रही है.20 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म की प्रमोशन के लिए जाह्नवी और ईशान खट्टर जोर-शोर से लगे हुए हैं.वैसे प्रमोशन के लिए जाह्नवी को जहां कहीं भी स्‍पॉट किया जा रहा है, वहीं उनके लुक्‍स की खूब तारीफें हो रही है.

फिर चाहे वो एयरपोर्ट लुक में हो या जिम लुक में, दरअसल दर्शकों को वो ट्रेडिशनल और ग्‍लैमरस लुक दोनों में बेहद पसंद आती है.लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी भी दिलचस्प बातें हैं जिनके बारें में शायद ही आप जानते हो.जाह्नवी कपूर का जन्म ७ मार्च १९९७ में हुआ. दिलचस्प बात तो ये हैं कि जाह्नवी का नाम बोनी कपूर की हिट फिल्म ‘जुदाई’ में उर्मिला मांतोडकर के किरदार के नाम पर रखा गया. दरअसल इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जाह्नवी श्रीदेवी के पेट में थी और उर्मिला के साथ अच्छी दोस्ती को यादगार बनाने के लिए श्रीदेवी ने ऐसा किया था.

21 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी हाइट के मामले में अपनी मां श्रीदेवी पर गई है. जहां श्रीदेवी की हाइट 5 फीट 6 इंच थी तो वहीं जाह्नवी की हाइट ५ फुट ४ इंच है.बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करने वाली जाह्नवी डांस और एक्टिंग क्लासेज ले रही हैं.

सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली जाहन्वी ने अपनी स्कूलिंग के बाद अभिनय की शिक्षा शाहरुख के बेटे आर्यन के साथ अमेरिका के कैलिफॉर्निया राज्य में स्थित द ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट से हासिल की.तस्वीरें खींचने और डांस का शौक रखने वाली जाह्नवी ने साल 2015 में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ काम करने का ऑफर ठुकरा दिया था. सूत्रों की माने तो इसकी वजह महेश और उनकी उम्र का बड़ा अंतर माना जाता है.

Manoj L

Exit mobile version