बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने सफलता की उंचाईयों को छूते ही इस दुनिया को कह दिया अलविदा

Mysterious Death In Bollywood
Mysterious Death In Bollywood

मायानगरी की ये रंगीन दुनिया बाहर से जितनी रंगीन नजर आती हैं अंदर से ये उतनी ही अंधेरी हैं.दरअसल नाम औऱ पैसे की वजह से इसमें छिपे अंधेरें को ढ़ूंढ़ना मुश्किल हैं.तो वहीं खूबसूरत चेहरों से भरा हुआ बॉलीवुड पहले तो इंसान को शोहरत की बुलंदियों पर ले जाता हैं.लेकिन बाद में ये चकाचौंध भरी दुनिया ही कब भीड़ में अकेला छोड़ दे इसका कुछ पता नही.. तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस के बारे में जिनकी मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई हैं.
दिव्या भारती
कम उम्र मे कामयाबी औऱ शोहरत हासिल करने वाली खूबसूरत आदाकारा दिव्या भारती की रहस्यमयी मौत ने पूरे ब़ॉलीवुड को हिला कर रख दिया था.हिंदी औऱ तेलगु फिल्मों में नाम कमाने वाली दिव्या की मौत पर कयास लगाए जा रहे थे कि वो अपनी मां के जुआ खेलने की लत और पिता की टोका टाकी समेत पति साजिद नाडियावाला के साथ होने वाले झगड़े से परेशान थी.फिलहाल वो मौत के आगोश में तब सोई जब उनका करियर बुलंदियों पर था. परवीन बॉबी
अपने वक्त की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार रही परवीन बॉबी भी गंभीर मानसिक रोग की शिकार हो गई थी.दरअसल परवीन का नाम जिस फिल्म से जुड़ जाता वो फिल्म हिट हो जाती थी. लेकिन एक दिन अचानक वो पर्दे से गायब हो गई और 2005 की एक शाम ये खबर आई कि परवीन अब इस दुनिया मे नही रही.हालांकि जिस वक्त परवीन की मौत हुई तब वो बिल्कुल अकेली थी,तब ना तो उनके पास उनका कोई दोस्त था औऱ ना ही उनके परिवार का कोई अगर उश वक्त कोई था तो बस उनकी तन्हाई से भरी हुई यादें.
मीना कुमारी

बॉलीवुड की ट्रेजिडी क्वीन मीना कुमारी अपने करियर में सफल होने के बाद अल्कोहल एडिक्ट बन गई थी.जिस वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी भी तबाह हो गई थी. अपनी अखिरी फिल्म पाकीजा के आने के समय वो बिस्तर पर थी औऱ एक दिन वो भी अपने साथ कई राज लिए मौत की नींद सो गई.

Jia Khan

सिल्‍क स्‍मिता
साउथ और बॉलीवुड फिल्‍मों की संसेशन हॉट और ग्‍लैमरस एक्‍ट्रेस सिल्‍क स्‍मिता की मौत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था.सिर्फ इतना ही नही उनकी मौत को लेकर डर्टी पिक्चर भी बनाई गई.इस फिल्म की माने तो उनकी मौत डिप्रेशन की वजह से हुई.लेकिन उनकी मौत की असली वजह क्या हैं आज भी इसपर रहस्य बना हुआ हैं.

Silk Smitha

Manoj L

Exit mobile version