बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो बनीं दूसरी पत्नी

Bollywood's second wife brigade

फ़िल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं जिन्होंने दूसरी पत्नी होना स्वीकारा. उन्होंने ऐसे आदमी से शादी करना मंज़ूर किया जो या तो पहले से शादीशुदा थे या फिर तलाकशुदा. एक नज़र दौड़ाते हैं ऐसी एक्ट्रेसेज़ पर.

श्रीदेवी ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी. बोनी ने अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी की थी. हालांकि श्रीदेवी अब हम लोगों के बीच नहीं रहीं.

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी की थी. धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही हेमा से शादी की थी. इसी वजह से धर्मेंद्र और हेमा ने शादी के लिए इस्लाम क़बूला था.

जावेद अख़्तर ने अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी को तलाक देकर शबाना आज़मी से शादी की थी.

Shilpa Shetty married to Raj Kundra

शिल्पा ने बिज़नेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है. शिल्पा से मुलाक़ात के वक़्त राज पहले से शादशुदा थे. शिल्पा से शादी के लिए राज ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था.

Karishma Kapoor – Sanjay Kapur

अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा का रिश्ता जुड़ा कारोबारी संजय कपूर से. करिश्मा से पहले भी संजय की शादी हो चुकी थी जो कि टूट चुकी थी.

करीना ने सैफ़ अली ख़ान से 2012 में शादी की थी. तब तक सैफ़ का अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह से तलाक हो चुका था.

विद्या ने सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी रचाई है. विद्या सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं. विद्या से पहले सिद्धार्थ दो बार शादी कर चुके थे.

लारा दत्ता, टेनिस प्लेयर महेश भूपति की पत्नी हैं. लारा से मुलाक़ात के वक़्त वह पहली पत्नी से तलाक के लिए अर्ज़ी दे चुके थे महेश.

कल्कि ने अपनी उम्र से काफ़ी बड़े अनुराग कश्यप से शादी की थी. देव डी के दौरान दोनों में प्यार पनपा था. ये अनुराग की दूसरी और कल्कि की पहली शादी थी.

Manoj L

Exit mobile version