बिग बॉस – 11 में ये 5 प्रतियोगी लगाएंगें रोमांच का तड़का !

Nia Dhinchak PoojaBigg boss

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और विवादित रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस के 11वां सीजन का आगाज हो चुका है.तो वहीं ये शो दर्शकों में बहुत जिज्ञासा लेकर आया क्योंकि इस बार बिग बॉस के घर आये हुए कंटेस्टंट एक दूसरे को जमकर टक्कर देने वाले है.तो वहीं बिग बॉस के इस सीजन में 5 ऐसे प्रतियोगी है जिनकी मौजूदगी दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प होगी.

शिल्पा शिंदे : बेहद हॉट और विवादास्पद रह चुकी छोटे पर्दे की अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी बनकर सबके दिलों पर राज किया.तो वहीं बिग बॉस में शिल्पा का होना दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक होगा.

बनफशा : एमटीवी वीजे और इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड पिक्स से तहलका मचाने वाली बनफशा बिग बॉस में भी ग्लैमर का तड़का लगाएगी.वैसे बनफशा डांस की बेहद शौकीन हैं और वो अपने इस जलवे के साथ घर के अंदर भी तापमान को बढ़ाते हुए नजर आएगी जो कि देखने में काफी रोमाचिंत होगा.

हिना खान : छोटे पर्दे की फेवरेट बहु हिना खान रियलिटी शो खतरों के खिलाडी सीजन 8 में नजर आई थी तो वहीं अब बिग बॉस के सीजन 11 में दर्शकों का दिल जीतते हुए नजर आएगी .

Heena Khan Instagram

सपना चौधरी : हरियाणा,पंजाब और राजस्थान के साथ-साथ बहुत सारे शहरों के लोगों के दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी बिग बॉस के हाउस में सबसे रोमाचिंत प्रतियोगी साबित होगी. वैसे उनके लटके झटकों पर अच्छे अच्छें लोगों के पसीने छूटते है.

प्रियंक शर्मा : ‘रोडीज राइसिंग’ और ‘स्प्लिट्स विला-10’ में जीत चुके प्रियंक शर्मा का यह तीसरा रियलिटी शो हैं वैसे उनकी इस शो में एंट्री का मतलब है रोमांच का दुगना मजा.

Manoj L

Exit mobile version