बिग बॉस के घर में पहले ही दिन दीपक कुमार और जसलीन आए नजदीक

दीपक कुमार और जसलीनबिग बॉस के 12 वें सीजन के आगाज 16 सितम्बर से टीवी पर हो गया. इस शो में इस बार प्रतिभागी जोड़ियों के रूप में आए हैं जितनी केमिस्ट्री यह लोग घर के अंदर आने से पहले दिखा रहे थे अब उतनी केमिस्ट्री घर के अंदर आकर नही दिख रही है. सभी लोग अभी तो एक दूसरे को समझने में लगे हुए है.

पहले दिन ही हो गया विवाद

इस बार शो में गैंग्स ऑफ वासेपुर फ़िल्म के कई गानों में अपनी आवाज देने वाले दीपक ठाकुर अपनी गर्लफ्रैंड के साथ शामिल हुए है. लेकिन उन्हें अभी घर में कोई सीरियस नही ले रहा. शो के पहले दिन दीपक अपने माता पिता की तस्वीर से बात करते हुए बहवुक हो गए और बोले कि आप दोनों मुझे टीवी पर देख रहे थे और यहां आना मेरा सपना था लेकिन यहां मेरी बहुत बेइज्जती हो रही है. जो शायद आप लोगों को देखकर अच्छा नही लग रहा होगा.

जब जसलीन ने दीपक को दिया सहारा

दीपक अचानक से अपने माता पिता की तस्वीर आए बात करते हुए रो पड़े तो उन्हें भजन गायक अनूप जलोटा की गर्लफ्रैंड जसलीन ने सहारा दिया. दीपक जसलीन से बोले कि लोग यहां उन्हें अभी बहुत हल्के में ले रहे है. जिसका उन्हें बहुत दुख हो रहा है. में भी यहां आप सब की तरह ऑडिशन देकर ही पहुंचा हूं. दीपक को सौरभ पटेल ने रिक्त स्थान भरने वाला कहा था.

बहुत जल्द होगी लड़ाई

दीपक ठाकुर बाहर बैठकर अनूप और जसलीन से बोले इस शो का फॉर्मेट यही है कि यहां लड़ाई होती है और ये लोग मुझसे लड़ाई करने के लिए मुझे ऐसी बात बोल रहे है. लेकिन में भी ज्यादा बर्दाश्त नही करूंगा और लड़ाई बहुत जल्द होने वाली है

Recommended Video :

Sameer

↑
Exit mobile version